महिलाओं और बालिकाओं के मधुर कंठ से गूंज रहे गणगौर के गीत

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन)। अभी फाल्गुन और होली के गीत भूले ही  नहीं थे कि शहर के रींगस रोड नेशनल ट्यूबवेल कंपनी के सामने सिटी हॉस्पिटल के पास बालाओं के मधुर कंठ से  गणगौर के रसीले गीत गूंजने लगे। 

राजस्थानी में कहावत भी है तीज तिवाराँ नीकली ले डूबी गणगौर यानि श्रावणी तीज के पश्चात एक पर एक काफी त्यौहार आने लगते हैं, लेकिन चैत्र मास में  गणगौर के बाद सन्नाटा छा जाता है। 

गणगौर को गौरी पूजा का पर्व माना जाता है। बालिकाओं व नवविवाहिताओं में धुलंडी से लगातार 16 दिन होने वाले गणगौर पूजन के दौरान उत्साह बना रहता है। प्रात:काल मंगल गीत गाती हुई बालाओं की टोलियां बगीचे में दूब लेने के लिए जाती है तथा सामूहिक रूप से पूजन करती है।


यह पर्व सोलह सिंगार कर 16 दिन तक गणगौर पूजन की जाती है। बिन्दोरिया निकालकर मंगल गीतों के साथ घडोळ्या घर-घर घुमाया जाता है। 

इस मौके पर सुप्यार देवी, पुष्पा देवी, संतोष देवी, श्रवणी देवी, सुनीता देवी, मंजू देवी, पूजा सैनी, अनीता कुमारी, आरती कुमारी, दिव्या कुमारी, अंजू कुमारी, चंचल कुमारी रोनक कुमारी, दिशा आदि मौजूद रही।

रिपोर्ट :-राजेंद्र सैनी                          

                                    


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.


Post a Comment

0 Comments