जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
कोटा (संस्कार सृजन) कोटा में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां सगे बाप ने 5 साल तक 17 साल की बेटी से रेप किया। जब बेटी की मां पति को छोड़ प्रेमी के साथ रहने लगी तो उसने भी किशोरी से रेप किया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो लड़की को बालिका गृह पहुंचाया गया। बालिका गृह में काउंसलिंग के बात शुक्रवार को पूरे मामले का खुलासा हुआ।
बाल कल्याण समिति सदस्य विमल चंद जैन ने बताया कि बालिका रतलाम के जावरा की रहने वाली है। 5 साल पहले जावरा में रहने के दौरान ही उसके पिता ने उसके साथ कई बार रेप किया। पीड़िता ने परेशान होकर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए जावरा पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया जो अभी जेल में है। इसके बाद बालिका की कस्टडी उसकी मां को दी गई। मां उसे लेकर कोटा के किशोरपुरा इलाके में रहने लगी। मां ने यहां किराने की दुकान खोल ली। यहां जाकिर नाम के व्यक्ति से मां के प्रेम संबंध हो गए। इसी दौरान जाकिर ने भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
मां छोड़ गई बालिका गृह
करीब 20 दिन पहले किशोरी की मां उसे लेकर बाल कल्याण समिति की पास पहुंची। उसने कहा कि किशोरी लड़कों से बात करती है। इसलिए इसे बालिका गृह में रखना है। बच्ची की स्थिति देखते हुए उसे बालिका गृह में आश्रय दिया गया। किशोरी ने बताया कि मां चाहती थी वो बालिका गृह में रहे ताकि मां की पोल न खुल सके। वो अपने प्रेमी के साथ रह सके।
काउंसलिंग में सामने आई हकीकत
बाल कल्याण समिति के सदस्य आबिद हुसैन ने बताया कि बाद में जब बालिका की काउंसलिंग की तो सामने आया कि मां बेटी से मारपीट करती है। मां से संबंध बनाने के बाद प्रेमी ने बालिका से रेप किया। मां को शिकायत की तो बालिका गृह छोड़ गई। सामने आ रहा है कि इस मामले में रेप के ओर भी आरोपी है। इसमें एक रिश्तेदार भी शामिल है। फिलहाल किशोरपुरा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.








0 Comments