UEM तकनीकी बोनांजा-2022 का होगा आयोजन

 जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) यूनिवर्सिटी  ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (UEM), जयपुर/कोलकाता द्वारा दिनांक 10 मार्च, 2022 को सुबह 10:00 बजे से विज्ञानं भवन, शास्त्री नगर, जयपुर व दिनांक 12 मार्च , 2022 को सुबह 10:00 बजे से सीकर रेल्वे समुदायिक भवन, रेलवे फ्लाईओवर के पास में जिले के शीर्ष विद्यालयों के बीच सबसे बड़ी अंतर-विद्यालयीय तकनीकी प्रतियोगिता- CONNECTECH (UEM तकनीकी बोनांजा-2022) का आयोजन किया जायेगा।

यूनिवर्सिटी के अधिकारी कृशानु बनर्जी, रविंद्र मांजू व सुमन चक्रबर्ती ने बताया की अंतर-विद्यालयीय तकनीकी प्रतियोगिता- CONNECTECH (UEM तकनीकी बोनांजा-2022) कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (यूईएम), जयपुर के वाईस चांसलर प्रो.डॉ. बिस्वजॉय चटर्जी, डीन अकादमिक- प्रो डॉ अनिरुद्ध मुख़र्जी, रजिस्ट्रार प्रो डॉ प्रदीप कुमार शर्मा आदि करेंगे। 

यूनिवर्सिटी वाईस चांसलर प्रोफेसर डॉ. बिस्वेजॉय चटर्जी ने बताया की अंतर-विद्यालयीय तकनीकी प्रतियोगिता -CONNECTECH (UEM तकनीकी बोनांजा) में जयपुर व सीकर के जाने-माने स्कूलों के छात्र छात्राएं भाग लेंगे । कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (यूईएम), जयपुर/कोलकाता द्वारा अंतर-विद्यालयीय तकनीकी प्रतियोगिता- CONNECTECH (UEM तकनीकी बोनांजा-2022) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर चैंपियन स्कूल व उपविजेता स्कूल वर्ष 2022 का ख़िताब देकर पुरस्कृत किया जायेगा। 

अंतर-विद्यालयीय तकनीकी प्रतियोगिता - CONNECTECH (UEM तकनीकी बोनांजा-2022) कार्यक्रम में विद्यार्थी 6 स्पर्धाओं  1. NIRMANA - विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता - कक्षा 9 से 12, 2. तकनीक - ड्राइंग प्रतियोगिता - कक्षा 8 से 12 तक, 3. पाइथागोरस स्टार - मैथ्स टेस्ट - कक्षा 9 और 10, 4. PYTHAGORAS PRO - मैथ्स टेस्ट - कक्षा 11 और 12, 5. बायो ब्रिलियंस - बायोलॉजी के कक्षा 11 से 12 व 6. G K प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी भाग लेंगे।

प्रत्येक कार्यक्रम के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्रों को यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (यूईएम), जयपुर की और से नकद पुरस्कार के साथ साथ योग्यता प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह तथा कार्यक्रम में भाग लेने वाले अन्य छात्रों को भागीदारी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।  यूनिवर्सिटी की और से कार्यक्रम रजिस्ट्रेशन के लिए हेल्पलाइन जारी की गयी है - 7568222010


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.


Post a Comment

0 Comments