जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) कलानेरी आर्ट गैलरी परिसर में शनिवार को नारी शक्ति को समर्पित चार दिवसीय ‘मिताली बांड ऑफ लव’ समारोह के दूसरे दिन नारी शक्ति को समर्पित दो खास कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कलानेरी के डायरेक्टर सौम्या विजय शर्मा और सेव अवर सिटी की चेयरमैन अनु सोगानी ने बताया कि इसके तहत पहला कार्यक्रम ‘चितेरा’ नाम से आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश की अनेक महिला चित्रकारों ने जेन्डर एक्विटी, नारी सशक्तिकरण और भारत की उभरती महिला प्रतिभा विषय पर पेन्टिंग्स का निर्माण किया। इसी दिन परिसर में दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 16 महिलाओं का सम्मान भी किया गया।
महिला सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि आकाशवाणी, जयपुर की कार्यक्रम प्रमुख रेशमा खान और विशिष्ट अतिथि फ्लोरेंट ग्रुप की श्रेनिक चौपड़ा ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 16 मलिलाओं का सम्मान किया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा हिंगोनिया, सौंदर्य विशेषज्ञ कुलसुम मलिक, बाल कानून विशेषज्ञ शेफाली शर्मा, ध्रुवपद गायिका डॉ. गायित्री शर्मा, कला गुरू डॉ. ममता रोकणा, मूर्तिकार सुमन गौड़, बेंबू कला विशेशज्ञ सलोनी सचेती, लोक कला विशेषज्ञ और रंगकर्मी अनिता प्रधान, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. अपर्णा मक्कड़, डॉ. ज्योति, नीता, भारती, रामेश्वरी, सरोज, अरूणा और डॉ. रजनी।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.





0 Comments