आरएन नोवाल फाउंडेशन ने खाटूश्याम मेला पद यात्रियों के लिए आयोजित किया सात दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

सीकर / जयपुर (संस्कार सृजन) आरएन नोवाल फाउंडेशन द्वारा खाटू श्याम मेला पद यात्रियों के लिए सात दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। 

इस शिविर में पद यात्रियों के गर्म पानी से पैर धोना, पैरों की मालिश करना, स्टीम लगाना इसके अलावा औषधि एवं दर्द निवारक तेल का वितरण किया गया | यह शिविर जयपुर से खाटूश्यामजी के बीच में पांच जगह पर लगाया गया ।


शिविर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार शर्मा (आरोग्य योग एवं प्राकृतिक चिकित्सालय चौमूं ) एवं वैद्य महेश कुमार शर्मा थे | इनके अलावा 45 व्यक्तियों की चिकित्सा टीम ने भी अपनी सेवाएं दी |

शिविर में पद यात्रियों को अल्पाहार एवं फलों का वितरण भी किया गया तथा जलपान की व्यवस्था भी की गई  |  फाउंडेशन के अध्यक्ष रामनिवास नोवाल ने बताया कि इस शिविर का उद्घाटन 6 मार्च को किया गया था तथा इसका समापन 12 मार्च को किया गया। आर एन नोवाल फाउंडेशन अनेक प्रकार के सेवा कार्य को समर्पित रहता है |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments