विधायक रामलाल शर्मा ने सामोद पहाड़ी पर किया 32 लाख के एनीकट का शिलान्यास

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सामोद पहाड़ी पर 32 लाख रुपए की राशि से विधायक कोष से बनने वाले एनीकट निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक रामलाल शर्मा एवं पंचायत समिति प्रधान रामस्वरूप यादव ने किया। शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे विधायक रामलाल शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों का ग्रामवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर के ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया।                                    

इस मौके पर विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि गिरते जलस्तर को बचाने के लिए एनीकट का निर्माण कर वाटर रिचार्ज किया जा सकता है,  जिससे गिरते भूजल में तत्काल और लंबे समय तक पेयजल की समस्या का समाधान हो सकता है। उन्होंने बताया कि अभी 32 लाख रुपए की लागत से सामोद में वन एवं सिंचाई विभाग द्वारा इस एनीकट का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद महारकला में मालेश्वर मंदिर के पास बने क्षतिग्रस्त एनीकट का पुनर्निर्माण करवाया जाएगा और उसके आसपास भी एनीकट निर्माण के लिए मैने और वन एवं सिचांई विभाग द्वारा सर्वे कार्य कर के जगह चिन्हित कर ली गई है, आगामी बजट में राशि जारी करके उनका भी निर्माण कार्य शीघ्र करवाया जाएगा।


पंचायत समिति प्रधान रामस्वरूप यादव ने कहा कि विधायक रामलाल शर्मा की दुरगामी सोच का ही परिणाम है कि आज सामोद में एनीकट का निर्माण कार्य शुरू किया गया है, इससे आसपास के 15 गांवों के नलकूपों में पानी उपलब्ध हो सकेगा। कार्यक्रम से पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक रामलाल शर्मा का सहित जनप्रतिनिधियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस मौके पर प्रधान रामस्वरूप यादव, उपप्रधान कमला देवी, भाजपा देहात मंडल बांसा अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, पूर्व सरपंच दिनेश चतुर्वेदी, निवर्तमान फल सब्जी मंडी अध्यक्ष दिनेश गोरा, पंचायत समिति सदस्य महेश यादव, जिला परिषद सदस्य जीतू बुनकर, ओमप्रकाश दुसाद, लक्ष्मीनारायण लखेरा, सुभाष चतुर्वेदी, फतेहपुरा सरपंच बाबूलाल गुर्जर, सरपंच सामोद बरजी देवी, नारायण कुमावत, सरपंच कुशलपुरा बीनू देवी, महारकलां सरपंच मीनू महेंद्र सैनी, भाजयुमो अध्यक्ष नानूराम पिपलोदा, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम शर्मा, पूर्व सरपंच प्रकाश गुर्जर, पूर्व सरपंच बलवीर शर्मा, पूर्व सरपंच भगवान सहाय सैनी, पंचायत समिति सदस्य लालचंद यादव, धर्मेंद्र यादव मंडा भिंडा, राहुल शर्मा, श्रवण शर्मा, कल्याण गुर्जर, सोहन यादव, बल्लू राम सैनी, महेंद्र ब्यास, लेखराज सैनी, मोंटी कुमावत, राकेश शर्मा, शिवराम गोरा, कालूराम शेट्टी, जाकिर हुसैन, कन्हैया लाल मीणा, जय प्रकाश चौधरी, बाबूलाल कंपनी, मोहनलाल जाट, राजेंद्र कुमार सैनी, मुकेश जांगिड़, कमल शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य बाबूलाल शर्मा, लल्लू राम जी गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.


Post a Comment

0 Comments