डॉ. विष्णु दत्त सैनी के प्रयासों से वेटरनरी ऑफिसर भर्ती के अभ्यर्थियों को मिला न्याय

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आरपीएससी की आरएएस 2021 का परिणाम रद्द करने के बाद हाईकोर्ट ने आरपीएससी को एक और झटका दिया है। 

हाईकोर्ट में वेटरनरी ऑफिसर भर्ती 2019 के 26 नवंबर 2020 को जारी परिणाम को रद्द कर दिया है | इसके साथ ही आरपीएससी को निर्देश दिया है कि अभ्यार्थी की लिखित परीक्षा और एकेडमिक के अंकों को जोड़कर साक्षात्कार के लिए नए सिरे से परिणाम जारी करे। वेटरनरी ऑफिसर भर्ती 2019 की परीक्षा 900 पदों के लिए हुई थी।

याचिकाकर्ता डॉ. विष्णु दत्त सैनी व अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस इंद्रजीत सिंह ने कहा की भर्ती में सीधे लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाना भर्ती नियमों व विज्ञापन की शर्तों का उल्लंघन था । 

आरपीएससी को अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा व उनकी एकेडमी की योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर साक्षात्कार के लिए चुनना था, लेकिन आरपीएससी ने परिणाम जारी करते हुए यह प्रक्रिया नहीं अपनाई। इसके लिए याचिकाकर्ता विष्णु दत्त सैनी व अन्य को कडा संघर्ष किया।

                            

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments