जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह को लेकर हुआ कर्यक्रम
मोरीजा गांव में स्टार फाउंडेशन ने की सराहनीय पहल
103 आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का किया सम्मान
सभी लोगों ने खेली जमकर फूलों से होली
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) स्टार फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर "इंस्पायरिंग वूमेन ऑफ़ राजस्थान - सीजन 2" के तहत ग्राम मोरीजा स्थित "चौमूं बाग" में कोविड महामारी के दौरान चौमूं क्षेत्र में कोविड पीड़ितों और क्षेत्र के निवासियों के लिए उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय कार्य करने वाली चौमूं उपखंड की 103 आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया |
समारोह में सीएम सलाहकार निरंजन आर्य,दांतारामगढ़ विधायक वीरेंद्र चौधरी, पीसीसी सचिव बालेंदु सिंह,गोविन्दगढ़ डिप्टी राजेश ढाका और सामोद थाना इंचार्ज पूजा पूनिया और अखिल भारतीय प्रोफेशनल कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रुक्क्ष्मणी कुमारी ने सभी आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशस्ति पत्र और छाता देकर सम्मानित किया |
इस दौरान फाग महोत्सव का भी आयोजन किया गया जिसमें राधा कृष्ण की सजीव झांकियों की झलकियां भी देखने को मिली | राधा कृष्ण की झांकी पर फूलों की बारिश की गई | इस मनोरम दृश्य को देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया | वहीं सीएम के सलाहकार निरंजन आर्य ने भी इस कार्यक्रम तारीफ की | निरंजन आर्य ने कहा कि कोरोना काल के दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जो काम किया वह मैंने सीएस रहते हुए खुद ने देखा है | मैं सोचता हूं कि इन महिलाओं का सम्मान करने से इनकी हौसला अफजाई होगी |
दातारामगढ़ विधायक वीरेंद्र सिंह ने इस कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए रुक्क्ष्मणी कुमारी की तारीफ की | वहीं पीसीसी सचिव बालेंद्र सिंह ने भी कार्यक्रम की तारीफ की और उन्होंने कहा कि महिलाओं का हर दिन सम्मान होना चाहिए |
रुक्क्ष्मणी कुमारी ने कहा कि आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल के दौरान अपने घर को छोड़कर लोगों की सेवा की है | इनका सम्मान करने का हक़ तो बनता है |
इस दौरान राजपूत समाज अध्यक्ष पृथ्वी सिंह नाथावत, पूर्व चेयरमैन गोविन्द नारायण सैनी,पार्षद ममता कुमावत,मदन लाल बागड़ा, पार्षद महेंद्र कुमावत,छात्रसंघ अध्यक्ष चन्द्रकला नागौरी ,शिल्पा सौन्करिया,रविन्द्र सिंह नाथावत,अविनाश,लोकेश,फहीम,सोहन लाल सैनी,सुरेन्द्र चौधरी आदि लोग मौजूद रहे | विडियो से देखें पूरी खबर ..............!!
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.





0 Comments