पत्रकार सुशील अग्रवाल का अल्पायु में हुआ निधन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं शहर के जाने-माने पत्रकार सुशील अग्रवाल का आज दिल का दौरा पड़ने से अल्पायु में ही निधन हो गया | जनता की आवाज बनकर पत्रकारिता करते थे |

पत्रकार सुशील अग्रवाल 

जानकारी के अनुसार पत्रकार सुशील अग्रवाल का जन्म 8 मई 1989 को हुआ था और सिर्फ 32 वर्ष 9 महीने और 29 दिन की अल्पायु में ही आज इस दुनिया को अलविदा कह गए |

आज सुबह ही उन्होंने सोशल मीडिया पर सुविचार डाला था कि "जब तक डरोगे तब तक लोग आपको डराएंगे, हिम्मत करोगे तो बड़े-बड़े भी सर झुकाएंगे " किसे पता था की ये उनका आख़िरी सुविचार होगा | जाते-जाते भी उन्होंने पत्रकार बंधुओं को एक नई सीख दे डाली |

पत्रकार सुशील अग्रवाल के निधन की खबर सुनकर पत्रकार संगठनों, राजनीतिक, साहित्यिक और व्यापारी वर्ग में शोक की लहर है | सभी ने दिवंगत आत्मा के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है | ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में जगह दे और परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments