पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

टोंक (संस्कार सृजन) राजस्थान सरकार के पूर्व कृषि मंत्री प्रभु लाल सैनी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को माली समाज की 11 मांगों को लागू करने को लेकर पत्र लिखा। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले एक महान भारतीय विचारक, समाजसेवी,विद्वान लेखक, कुशल दार्शनिक थे तथा महिलाओं की शिक्षा के प्रसार, सुधार में अपना जीवन अर्पण कर दिया। उन्होंने दलितों, उपेक्षितों, पीड़ितों का साथ दिया तथा सत्यशोध समाज की स्थापना कर राहत दिलाने की ज्योति जलाई। सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ पुरजोर से आवाज उठाई। उनके योगदान को देखते हुए भारत रत्न से सम्मानित किया जावे। वहीं आर्थिक क्षेत्र में माली समाज का योगदान रहता है। इसलिए माली समाज की मांगों पर कार्रवाई करवाने हेतु कदम उठाए जाएं।

गौरतलब है कि हाल में ही  25 फरवरी 2022 को समाज अपनी मांगों को लेकर विधानसभा घेराव राष्ट्रीय फुले बिग्रेड के संयोजक चंद्र प्रकाश सैनी के नेतृत्व में किया था। जिसमें प्रदेश भर के लगभग 2 लाख से अधिक माली समाज के लोग 22 गोदाम जयपुर में इकट्ठे हुए थे। जिस पर राज्य सरकार के उच्चाधिकारियों ने दस दिनों का समय मांगते हुए मांगों पर उचित आश्वासन दिया था। 

माली समाज की मांगों को लेकर राजस्थान के अब तक कई नेता,मंत्री तथा पदाधिकारी  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिख रहे हैं। इसको देखते हुए पूर्व कृषि मंत्री  प्रभुलाल सैनी ने भी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है और 11 मांगों पर अमल कर माली समाज के हित में विचार कर शीघ्र लाभान्वित करने की मांग की है।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments