जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
टोंक (संस्कार सृजन) टोंक माली समाज द्वारा भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की 125 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया |
इस दौरान माली समाज पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता सैनी ने माता सावित्रीबाई फुले की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित किया । उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि माता सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 सातारा जिला नयागांव महाराष्ट्र राज्य में हुआ। उनके पति महात्मा ज्योतिबा फुले ने इन्हें शिक्षा दी । शिक्षा लेने के बाद माता सावित्रीबाई फुले का जीवन का उद्देश्य छुआछूत मिटाना, महिलाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना, दलित वर्ग समुदाय को शिक्षित करना था। 10 मार्च 1897 पुणे महाराष्ट्र प्लेग बीमारी से ग्रसित होने के कारण माता सावित्रीबाई फुले की मृत्यु हो गई थी।
सदर अध्यक्ष अखिलेश सैनी ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सभी युवाओं के द्वारा माता सावित्रीबाई फुले की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ।
इस दौरान संतोष सैनी, युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष बबलू टैंकर, कमलेश सोलंकी, मुरली सैनी, राष्ट्रीय फुले बिग्रेड के यूथ जिलाध्यक्ष अजय सैनी सांखला, फुले बिग्रेड के जिला महामंत्री नवरत्न सैनी , समाज सेवी दिनेश सैनी, उमाशंकर सैनी, गिराज सैनी, पुष्प राज सैनी, आदि उपस्थित रहे।





0 Comments