निम्स हॉस्पिटल में चिरंजीवी योजना के तहत निःशुल्क सफल किडनी ट्रांसप्लांट

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) दिल्ली रोड स्थित निम्स हॉस्पिटल के अनुभवी डॉक्टरों की टीम नें एक 29 वर्षीय पुरुष का सफल किडनी ट्रांसप्लांट कर उसे नया जीवन दिया है। मरीज काफी समय से किडनी की बिमारी से पीड़ित था, जिसके कारण उसे कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। सफल किडनी ट्रांसप्लांट के बाद अब मरीज और डोनर मां पूरी तरह से स्वस्थ है। 

इस ऑपरेशन में खास बात यह रही कि मरीज आर्थिक रुप से कमजोर था और ऑपरेशन का खर्चा वहन नहीं कर सकता था, लेकिन राजस्थान सरकार की महत्वकांशी मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना कार्ड से मरीज का संपूर्ण इलाज निःशुल्क किया गया। इस केस में किडनी डोनर मरीज की मां रही जिसने अपने बेटे को किडनी देकर उसे फिर से एक नई जिंदगी दी। 

डॉ. प्रतीक त्रिपाठी, निदेशक नेफ्रोलॉजी, निम्स हॉस्पिटल जयपुर ने बताया कि राजस्थान के धौलपुर जिले में रहने वाले 29 वर्षीय कुशाल (परिवर्तित नाम) काफी समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे, जिसके कारण उन्हे कई तरह की समस्याएं आ रही थी। उन्होंने कई डॉक्टर्स से इलाज लिया औऱ दवाईयां भी ली, लेकिन उनकी बीमारी में आराम नहीं मिला। जब वह निम्स हॉस्पिटल में आए तो यहां डॉक्टरों ने उनकी जांचे करवाकर उन्हे किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी। उन्होंने बताया कि मरीज आर्थिक रूप से काफी कमजोर था, लेकिन उसके पास भामाशाह कार्ड था जिसके कारण उसके ऑपरेशन का पूरा खर्चा निःशुल्क रहा। अगर बिना भामाशाह कार्ड वाले मरीज का अगर ये ऑपरेशन किया जाता तो इसका खर्चा लाखों रुपयों में आता।

डॉ. प्रतीक त्रिपाठी ने बताया कि मरीज को किडनी देने के लिए उसकी मां आगे आई और अपने बेटे के लिए उन्होंने किडनी देने का फैसला किया। किडनी डोनर के मिलने के बाद मरीज का सफल किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद मरीज सिर्फ एक सप्ताह के बाद पूरी तरह से रिकवर हो गया और आज किडनी डोनर मां और किडनी लेने वाल मरीज स्वस्थ जीवन जी रहे हैं।


ऑपरेशन करने वाली टीम में ये डॉक्टर्स रहे शामिलः-

डॉ. अमित माथुर. एचओडी यूरोलॉजी, डॉ. प्रतीक त्रिपाठी, निदेशक नेफ्रोलॉजी, डॉ. निसार अहमद, प्रोफेसर, यूरोलॉजी, डॉ. लोकेश शर्मा, प्रोफेसर, यूरोलॉजी, डॉ. दीपक तिवारी, प्रोफेसर, एनेस्थीसिया, डॉ. एहसा चोपड़ा, सहायक प्रोफेसर, एनेस्थीसिया, डॉ.महाक्षित भट्ट, प्रोफेसर, डॉ. शरण और डॉ. महविश खान इस सफल कीडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन में शामिल रहे। 


डॉ. बलवीर सिंह तोमर, चेयरमैन, निम्स हॉस्पिटल जयपुर ने बताया कि राजस्थान सरकार की महत्वकांशी मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत यहां उपलब्ध उपचार पूरी तरह से निःशुल्क किए जाते हैं। इसी योजना के तहत हमने इस मरीज का निःशुल्क किडनी ट्रांसप्लांट किया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं को सफल बनाने के लिए हम हमेशा तत्पर है। उन्होंने डोनर मां के लिए कहा कि एक बार फिर एक मां ने अपनी ममता का परिचय देते हुए अपने बच्चे की जान बचाई है, इसके लिए मैं उन्हे नमन करता हूं।



हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments