जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
भीलवाड़ा (संस्कार सृजन) भीलवाड़ा जिला में एटीएस एवं एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक अशोक राठौड़ के दिशा निर्देश में एसओजी के पुलिस निरीक्षक विजय कुमार राय के नेतृत्व में एसओजी की टीम ने भीलवाड़ा पुलिस से समन्वय स्थापित करके सयुंक्त कार्यवाही में तीन अभियुक्तों से कुल 3 लाख 25 हजार 400 रूपये की जाली भारतीय मुद्रा बरामद की गई। 
पुलिस निरीक्षक विजय कुमार राय
यह कार्यवाही एसओजी के पुलिस निरीक्षक विजय कुमार राय की सूचना पर की गई। अभियुक्तों से 500, 200 व 100 रुपये के नकली नोट बरामद किए। यह कार्यवाही थाना सुभाष नगर, भीलवाडा में की गई है।
एसओजी पुलिस निरीक्षक विजय कुमार राय ने बताया की अभियुक्त गोविंद माली पुत्र प्रह्लाद चंद, उम्र 34 साल, निवासी बी-374 संजय कालोनी, थाना सुभाष नगर भीलवाड़ा,शंकर सिंह पुत्र जमनासिंह जाति दरोगा, उम्र 29 साल, निवासी उपरेड़ा, बनेड़ा, थाना बनेड़ा, भीलवाड़ा और ओमप्रकाश कुमावत पुत्र जगदीश कुमावत, उम्र 23 साल, निवासी नयाखेड़ा, रायला, थाना रायला, भीलवाडा को गिरफ्तार किया गया |
गौरतलब है कि पिछले आठ माह में एसओजी की इस टीम ने पांच कार्यवाही में 1458000 से अधिक नकली नोट पकड़े है।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.





.jpeg)

0 Comments