जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण निदेशालय द्वारा पेंशनर्स को उनका मोबाइल नम्बर, आधार नम्बर, पेन नम्बर तथा ई मेल आई डी विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन दर्ज कराने के लिए कहा गया है, ताकि पे मैनेजर द्वारा पेंशनर्स को पेंशन का भुगतान किया जा सके। पेंशनर्स ऑनलाइन ही इन दस्तावेजों में संशोधन भी कर सकते हैं।
निदेशक संजय सोलंकी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा दिसम्बर 2021 में पेंशनर्स को पेंशन का भुगतान पे मैनेजर के माध्यम से प्रारम्भ कर दिया है। उन्होंने बताया कि पेंशन विभाग की वेबसाइट http://pension.raj.nic.in पर Pensinors Service के अन्तर्गत Pension Login कर पेंशनर, विभाग में मोबाइल नम्बर, आधार नम्बर, पेन नम्बर, ई मेल आई डी दर्ज या संशोधित कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इन दस्तावेजों का जमा कराया जाना आवश्यक है। इससे विभाग द्वारा रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर एसएमएस भेजे जा सकेंगे तथा आधार अपडेट होने पर ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र ई मित्र के माध्यम से भेजा जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि आयकर कटौती वाले पेंशनर्स का पेन नम्बर विभाग में दर्ज किया जाना आवश्यक है, ताकि आयकर कटौती जमा कराई जा सके तथा आयकर निर्धारण में टीडीएस का क्रेडिट मिल सके तथा फार्म 16 जारी किया जा सके।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.







.jpg)
0 Comments