खादी जगत के स्तंभ रामबल्लभ अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) गांधी विचारक, खादी जगत जगत के स्तंभ रामबल्लभ अग्रवाल की श्रद्धांजलि सभा राजस्थान खादी ग्रामोद्योग संस्था संघ, बजाज नगर, जयपुर में आयोजित की गई। 

राजस्थान सम्रग सेवा संघ के प्रवक्ता अनिल गोस्वामी ने बताया कि 91 वर्षीय रामबल्लभ जी का निधन 21 फरवरी को मुंबई में हो गया था। अपने साथ गांधी विचार एवं खादी के लिए समर्पित रहे रामबल्लभ जी राजस्थान खादी ग्रामोद्योग संस्था संघ में वर्षों तक मंत्री रहे एवं राजस्थान सम्रग सेवा संघ के अध्यक्ष भी रहे थे।




राजस्थान राज्य गांधी स्मारक निधि के मंत्री गोकुल भाई भट्ट स्मारक समिति व राजस्थान प्रदेश नशा बंदी समिति के मंत्री व अध्यक्ष भी रहे। वर्तमान में क्षेत्रीय खादी ग्रामोद्योग समिति, बस्सी के अध्यक्ष थे। रामबल्लभ जी की गोकुल भाई भट्ट के साथ शराबबंदी आंदोलनों में अहम भूमिका रही | जिससे 1980 में एक बार सम्पूर्ण राजस्थान में शराबबंदी हुई। प्रदेश में गाँधीजी के बताए रचनात्मक कार्यो को आगे बढ़ाने में उनकी महती भूमिका रही।

उनके निधन पर राजस्थान खादी ग्रामोद्योग संस्था संघ, बजाज नगर जयपुर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई |  जिसमें राजस्थान खादी ग्रामोद्योग संस्था संघ के पूर्व अध्यक्ष रामदास शर्मा, मंत्री अनिल शर्मा, मदनलाल नामा, राजस्थान सम्रग सेवा संघ अध्यक्ष सवाई सिंह, प्रदेश नशाबंदी समिति अध्यक्ष धर्मवीर कटेवा, डॉ अवध प्रसाद, गोपाल शरण, जयसिंह राजोरिया व बड़ी संख्या में सर्वोदयी, गांधीवादी  एवं संस्था संघ के समस्त कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments