राजसिको अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने किया राजस्थली का दौरा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने निगम के एम.आई.रोड, अजमेरी गेट स्थित राजस्थली मॉल एवं एम्पोरियम का दौरा किया। इस दौरान अरोड़ा ने एम्पोरियम के हस्तशिल्प दस्तकारों एवं निगम अधिकारीयों के साथ विस्तृत चर्चा कर उनकी समस्याओं के बारे में जाना तथा त्वरित व प्रभावी समाधान के बारे में आश्वस्त किया।


अध्यक्ष अरोड़ा ने राजस्थली एम्पोरियम एवं मॉल का अवलोकन कर हर्ष व्यक्त करते हुए यह जानकारी दी कि राजसिको का यह एम्पोरियम जयपुर के व्यस्ततम एवं समृद्व बाजार के मध्य स्थित है। अरोड़ा ने बताया कि राजस्थली एम्पोरियम के उत्पादों की श्रृंखला एवं गुणवत्ता श्रेष्ठ है।

अरोड़ा ने कहा कि राजस्थली की खुबसुरती एवं आकर्षण बढाकर व्यापार पांच गुना तक बढ़ाने के लिए हर सम्भव प्रयास किये जायेगें। एम्पोरियम के अन्दर खाली स्थान का उपयोग दस्तकारो के हस्तशिल्प उत्पादों को प्रदर्शित करने एवं लाईव डेमो करने के लिए किया जायेगा ताकि आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके। एम्पोरियम में प्रर्दशन किये जाने वाले हस्तशिल्प सामान कलात्मक, उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं राज्य स्तरीय एवम् राष्ट्रीय स्तरीय दस्तकारों द्वारा तैयार होने चाहिए। अध्यक्ष ने एम्पोरियम के हस्तशिल्पियों से भी व्यापार बढाने के सुझाव मांगे। अरोड़ा द्वारा अपने अनुभव सांझा किये गए और ग्राहकों के आकर्षण हेतु अन्य राज्यों के हस्तशिल्प उत्पादोें को नियमित रूप से बिक्री प्रर्दशन हेतु रखे जाने के निर्देश प्रदान किये गये। राजस्थली मॉल के सामने पार्किंग की समस्या से भी राजसिको के अधिकारीयों द्वारा श्री अरोड़ा को अवगत कराया। 

अध्यक्ष अरोड़ा ने इस संदर्भ में त्वरित कार्यवाही कराने एवं ट्रैफिक पुलिस अधिकारीयों से वार्ता करने का आश्वासन दिया। अरोड़ा ने राजस्थली मॉल के खाली फ्लोर का समुचित उपयोग करने एवं लीज पर दिये जाने की कार्यवाही शीघ्र करने के निर्देश दिये।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments