भाजपा कार्यकर्ताओं ने 1 साल बेमिसाल को लेकर किया सद्बुद्धि महायज्ञ का आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आज नगर पालिका चौमूं में कांग्रेस द्वारा 1 साल बेमिसाल कार्यक्रम के आयोजन के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सद्बुद्धि दे भगवान इसके लिए कागलिया वाले हनुमान जी के मंदिर में सद्बुद्धि महायज्ञ का आयोजन किया गया |

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस का 1 साल बेमिसाल पूरी तरह से असफल रहा है | कांग्रेस बेशर्म हो के 1 साल बेमिसाल उत्सव किस आधार पर मना रही है | जनवरी के महीने में भी चौमूं की जनता पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है | पूरे 1 साल नगर पालिका में काफी टेंडर हुए जिनमें भ्रष्टाचार की बू आती है | आगे पकड़े जाने के डर से अचानक इन लोगों ने किए हुए टेंडरों को निरस्त करवाया | बिजली की लाइटों में करोड़ों रुपए का घोटाला किया |कांग्रेस सरकार द्वारा जो प्रशासन शहरों के संग अभियान चलाया गया था वह पूरी तरह से असफल रहा | केवल इन लोगों ने चौमूं में 1 साल के अंदर जगह-जगह पानी की पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया और जनता के पैसे को बर्बाद किया | बिछाई गई पानी की लाइनों को आज तक मिलान नहीं किया | पानी की लाइनें अभी तक खाली पड़ी हुई है | पानी कहीं से भी लाने का 1प्रतिशत भी प्रयास नहीं किया |

भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामलाल शर्मा द्वारा बलेखन और गुवारडी से जो पानी की व्यवस्था की गई थी उस पानी को ही पूरे 1 साल में अभी तक चौमूं की जनता पी रही है | आगे आने वाले समय में चौमूं की जनता इनको बता देगी कि आपने जनता के साथ कितना बड़ा धोखा किया है | इस महायज्ञ के आयोजन से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस के द्वारा किए जा रहे हैं 1 साल बेमिसाल कार्यक्रम को सिरे से नकारती है |

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के अध्यक्ष गजानंद कुमावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल सोनी, नगर किसान मोर्चा अध्यक्ष गुलाबचंद लांबा, नगर महिला महामंत्री वंदना दीक्षित, पूर्व एससी जिला अध्यक्ष रामअवतार कुलदीप, महामंत्री रामस्वरूप नासाना, मोहन लाल यादव, पार्षद गजेंद्र यादव ,संदीप शर्मा, राहुल शर्मा, बाबूलाल सैनी, राहुल शर्मा ,सुनील अग्रवाल, कुंदन सिंह शेखावत ,धर्मेंद्र बंजारा ,संदीप कुमावत ,सुवालाल सैनी ,चेतन सैनी, राजेंद्र गुलिया, मदनलाल गोरा ,राजेश कुमावत ,अखिल पाराशर ,अजीत कुमावत, कैलाश चौधरी आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments