फर्जी फेसबुक आईडी से ऐसे ठग रही लड़कियां

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

कोटा (संस्कार सृजन) फेसबुक पर सुंदर युवतियों की फोटो लगाकर शादी के नाम पर ठगने का नेटवर्क का खुलासा हुआ है। राजस्थान से बिहार तक यह नेटवर्क काम करता है। यह पूरा खेल मैरिज ब्यूरो के नाम पर चलता है। इसमें बड़ी संख्या में लड़कियां शामिल हैं। गिरोह के 5 लड़कियों को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। इसके अलावा 3 युवक भी पकड़े गए हैं। शादी का झांसा देकर 100 से ज्यादा लोगों से रुपए ऐंठने वाले इस गिरोह का मास्टरमाइंड बिहार का प्रणय है। फेसबुक से सुंदर लड़कियों की फोटो तलाश कर फर्जी प्रोफाइल बनाकर यह खेल चलता था। ठगी के शिकार लोगों में 7 कोटा के हैं।

रजिस्टर में विदेशियों के नंबर भी

रजिस्टर में विदेशी लोगों के नम्बर भी मिले है। इनकी कोटा, भागलपुर, पटना समेत देश में 13 जगह ब्रांच है। जांच में सामने आया कि कोटा में जिन 7 लोगों को शिकार बनाया था, इनमें कोई व्यापारी तो कोई प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। इनमें दो परिवार ऐसे भी थे, जो अपनी लड़कियों के लिए लड़का देख रहे थे। इन लड़कियों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा। लड़कियों के घर वालों को लड़कों का फर्जी प्रोफाइल बना उनके साथ तक ठगी की।

पहचान छिपाकर रखते
रुपए के लालच में लड़कियां गिरोह के तीन युवकों के साथ मिलकर लोगों से ठगी करती थी। नेटवर्क में शामिल होने के बाद काम करने वाली लड़कियां अपनी पहचान छिपाकर रखती थी। यहां तक की ठगी करने के लिए लोगों को अपना नाम बदलकर बात करती थी। गिरोह का सरगना इन्हें फर्जी आईडी से सिम उपलब्ध करवाता था। यह गिरोह एक दिन में 1.50 लाख रुपए तक की ठगी कर लेता। पकड़ी गई लड़कियों में 1 को 10 हजार रुपए व बाकी लड़कियों को 5 हजार रुपए महीने की सैलरी पर रखा हुआ था।


1 साल से चल रहा खेल
बिहार निवासी प्रणय व राकेश दोनों कोटा के तलवंडी इलाके में किराए के मकान में रहते हैं। दोनों ने मैरिज ब्यूरो की फ्रेंचाइजी ले रखी थी। शुरुआत में उन्होंने सेवन वंडर इलाके में फर्जी मैरिज ब्यूरो खोला। पिछले 6 महीने से आकाशवाणी कॉलोनी इलाके से जालसाजी को अंजाम दे रहे थे। ये फेसबुक के जरिए लोगों के मोबाइल नंबर पता करते थे। फिर कॉल सेंटर पर काम करने वाली लड़कियां बात करके जाल में फंसा लेती थी।


कॉल सेंटर पर काम करने वाली लड़कियां फेसबुक आईडी पर शादी के इच्छुक लड़के और लड़कियों को कॉल करती। फिर वॉट्सएप पर इनका बायोडाटा मंगवाती। इसके बाद फर्जी बायोडाटा तैयार कर फेसबुक से किसी भी सुंदर लड़की का फोटो एडिट कर उन्हें भेजती थी। फर्जी बायोडाटा व फोटो देख लोग झांसे में आ जाते। उनसे रजिस्ट्रेशन के नाम पर 2 से 21 हजार रुपए तक जमा करा लेते थे। बुधवार को तलवंडी इलाके में दूसरी ब्रांच का उद्घाटन होना था। इससे पहले ही पुलिस ने 3 लड़कों और 5 लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया।

इनके पास से 8 एंड्रॉयड, 10 की-पैड मोबाइल फोन, लैपटॉप, कम्प्यूटर हार्ड डिस्क व हिसाब-किताब का रजिस्टर बरामद किया गया है। आरोपी अब तक कई लोगों से से धोखाधड़ी कर लाखों रुपए ठग चुके हैं। इस गिरोह में और भी लोग शामिल है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.



इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments