22 दिसम्बर को भारत में गणितज्ञ दिवस मनाया जाता है

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) हर साल 22 दिसम्बर को भारत में गणितज्ञ दिवस मनाया जाता है। कई विद्वानों ने गणित में महत्वपूर्ण योगदान दिया था, जिनमें आर्यभट्ट, महावीर, ब्रह्मगुप्त, भास्कर शामिल थे. लेकिन, इन सबके अलावा केवल एक श्री निवास रामानुजन  ही थे, जिनमें बहुत कम उम्र में एक स्पष्ट प्रतिभा के लक्षण दिखाए थे | रामानुजन का जन्म 1887 में इरोड, तमिलनाडु में हुआ था और बारह साल की उम्र में, औपचारिक शिक्षा की कमी के बावजूद, उन्होंने त्रिकोणमिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था और कई प्रमेयों का विकास भी किया था | अनंत श्रृंखला, अंशों, गणितीय विश्लेषण, संख्या सिद्धांत के बारे में उनके योगदान ने गणित में एक मिसाल कायम की | इसी वजह से उनके सम्मान मे हम गणितज्ञ की जयंती पर 22 दिसंबर को हर साल गणित दिवस मनाते हैं |

लेखक - उदयवीर सिंह यादव 

मैने भी हायर सेकंडरी और बी. एस. सी प्रथम वर्ष में भौतिकी विज्ञान एवं रसायन विज्ञान के साथ गणित की पढ़ाई की है। उस समय महाराज कालेज जयपुर विज्ञान विषयों की पढ़ाई के लिए प्रसिद्ध हुआ करता था। लेकिन अब इंजिनियरिंग कालेजों ने अपना परचम लहरा रखा है।

गणित में योगदान - रामानुजन को उनके निरंतर अंशों  की महारत के लिए पहचाना गया था और उन्होंने हाइपरमेट्रिक श्रृंखला, रीमैन श्रृंखला, जेटा फ़ंक्शन और अण्डाकार अभिन्न अंग के कार्यात्मक समीकरणों पर काम किया था |


भारत सरकार ने 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस घोषित किया था। भारत के 14वें और तात्कालिक प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 26 फरवरी 2012 को मद्रास विश्वविद्यालय में भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन (22 दिसंबर 1887- 26 अप्रैल 1920) के जन्म की 125 वीं वर्षगांठ के समारोह के उद्घाटन समारोह के दौरान 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाए जाने कि घोषणा की थी। इस अवसर पर तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने यह भी घोषणा की थी कि 2012 को राष्ट्रीय गणित वर्ष के रूप में मनाया जायेगा। तब से लेकर अब तक बाईस दिसंबर को गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.



इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments