प्रियंका गांधी वाड्रा का भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उत्तरप्रदेश (संस्कार सृजन) कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि अखिलेश यादव तो फोन टैपिंग की बात कर रहे हैं, मेरे तो बच्चों का इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक कराया जा रहा है। भाजपा की सरकार तो विपक्षी दलों के खिलाफ दमन का रवैया अपना रही है। प्रियंका ने लखनऊ में मीडिया से बातचीत में कहा कि आप लोग फोन टैपिंग की बात कर रहे हैं, वे लोग तो मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक कर रहे हैं। क्या उनके पास और कोई काम नहीं है। उन्होंने प्रयागराज में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन को लेकर भी भाजपा पर हमला किया।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधा। मंगलवार को प्रयागराज में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में महिलाओं से संवाद के आयोजन पर प्रियंका ने कहा कि मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारे के बाद इस देश की महिलाएं जाग गई हैं। वे सभी अपना हक मांग रही हैं। इसी कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रयागराज में आज महिलाओं के सामने झुक गए। मैं उनसे पूछना चाहती हूं इतने वर्षों से उनको महिलाओं की चिंता क्यों नहीं थी। पहले ये घोषणाएं क्यों नहीं की, जो वह आज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं आज बहुत खुश हूं कि पीएम नरेन्द्र मोदी को देश की महिलाओं के आगे झुकना पड़ा।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के फोन टैपिंग के आरोप के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर बड़ा आरोप जड़ा है। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस में जोश भरने के काम में जुटीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ में केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर रही है। 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आयकर विभाग ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबियों के लखनऊ, मऊ, मैनपुरी, आगरा व बेंगलुरु स्थित ठिकानों पर छापेमारी की थी। इनमें सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय व अखिलेश यादव के पूर्व ओएसडी जैनेंद्र यादव के आवासों के अलावा आरसीएल ग्रुप के निदेशक मनोज यादव व लखनऊ के कारोबारी राहुल भसीन के ठिकाने भी शामिल हैं। अखिलेश यादव ने आयकर छापों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना भी साधा। इस कार्रवाई के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी कहा था कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार विपक्षी दलों पर दबाव बनाने के लिए अपनी एजेंसियों का ऐसे ही इस्तेमाल करती है। 


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.



इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments