बार-बालाओं के ठुमके पर दनादन फायरिंग

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

बिहार (संस्कार सृजन) पटना में बर्थडे पार्टी पर आयोजित बार-बालाओं के डांस कार्यक्रम में एक युवक की गोली लगने से जान चली गई। घटना रामकृष्ण नगर थाने के पिपरा गांव की है। बताया जाता है कि अहले सुबह 3 बजे बर्थडे पार्टी के भोज के बाद डांस कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी, इसमें विक्की कुमार (24) की मौत हो गई। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि, 'बीती रात कपिल देव सिंह के बेटे बच्चो कुमार की बर्थडे पार्टी थी। इसमें नाच गान की भी व्यवस्था थी। अहले सुबह 3 बजे बर्थडे पार्टी में उपस्थित कुछ युवकों ने अपने हथियार से दनादन गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसी क्रम में पार्टी में शामिल दयानंद सिंह के नाती विक्की कुमार के सिर में गोली लगी। परिजन उसे PMCH लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।'

लोगों ने बताया, 'कपिल देव सिंह का बेटा टिंकू कुमार और हर्ष दयाल सिंह का बेटा पप्पू कुमार और अजीत कुमार ने हथियार से फायरिंग की। इनमें से ही किसी की गोली से विक्की की मौत हो गई है।' विक्की मुख्य रूप से मनेर थाना के तेरावा गांव का निवासी है और वह अपने नाना दयानंद सिंह के घर रहता था।'


तीन लोग नामजद

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। रामकृष्णा नगर थाना प्रभारी जहांगीर खान ने बताया, 'हर्ष फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई है। मृत युवक के नाना दयानंद सिंह ने FIR दर्ज करवाई है। इसमें तीन लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।'


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.



इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments