हर महिला को प्रपोज करता था ये दरिंदा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जालोर (संस्कार सृजन) जालोर के आहोर में रविवार को एक तरफा प्यार में महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वारदात के बाद सामने आया कि हत्यारा युवक पहले भी कई बार महिला से छेड़छाड़ कर चुका था। इसके अलावा गांव की अन्य लड़कियों और महिलाओं से भी छेड़छाड़ और उन्हें प्रपोज करता रहता था। महिलाएं अपनी इज्जत को ध्यान में रखकर बर्दाश्त करती थीं। युवक की सनक की शिकार हुई शांति ने अपने साथ हुई हरकत के बारे में पति को बताया था।

पूरे गांव में खौफ का माहौल
वारदात के दूसरे दिन भी गांव के लोगों में खौफ नजर आ रहा है। डर के कारण दूसरे दिन मनरेगा के काम पर न तो कोई मजदूर पहुंचा और न मेट। मजदूर अब उस जगह जाने से भी डर रहे हैं। घटना को याद करते हुए ग्रामीणों ने बताया कि ऐसी घटना तो हमने कभी सोची भी नहीं थी, लेकिन रविवार को 53 लोगों की आंखों के सामने दिल दहलाने वाली वारदात हो गई।

उधर, मृतका के पति शांतिलाल के गांव पहुंचने पर सोमवार सुबह करीब 11 बजे पोस्टमॉर्टम करवाया गया और शव परिजनों को सौंपा गया। मृतका का शव गांव पहुंचा तो हर किसी की आंखों में आंसू थे। अपनी मां के शव को देखकर दोनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।


गांव में हर किसी से झगड़ता रहता था
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी गणेश मीणा सनकी था। वह दिन भर गांव में घूमता रहता था। कोई कामकाज भी नहीं करता था। गांव की लड़कियों-महिलाओं से छेड़छाड़ करता था। गांव के लोगों के साथ भी उसका बर्ताव सही नहीं था। हर किसी से लड़ाई-झगड़ा करता रहता था।

अब उस रास्ते से जाने में भी डर लग रहा
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी करीब 3 महीने से मृतका शांति का पीछा कर रहा था। शांति ने इस बारे में पति शांतिलाल को भी बताया था। इस पर पति ने आरोपी को समझाया, लेकिन वो माना नहीं। अब सनकी आरोपी ने महिला को मार दिया। उन्होंने बताया कि जहां मनरेगा का काम चल रहा था, वहां जाने के लिए करीब 3 किमी का घनी झाड़ियों वाला रास्ता पार करना पड़ता है। अब उस रास्ते से जाने में भी डर लग रहा है। हम अब वहां जाकर कभी काम नहीं करेंगे।


आंखें पथरा गई हैं, वारदात को देखने वाली महिलाओं की
मृतका के साथ मनरेगा में काम करने वाली महिलाओं ने बताया कि शांति हमेशा हंसमुख रहती थी और न किसी से झगड़ा करती थी। उसे क्यों मार डाला। रमा (बदला हुआ नाम) ने बताया कि वारदात से 10 मिनट कुल्हाड़ी लेकर आया था और पानी पीकर चला गया था। थोड़ी देर बाद वापस आया तो सीधा शांति के पास चला गया और तुझे जान से मार दूंगा कहते हुए कुल्हाड़ी से वार करना शुरू कर दिए। शांति को संभलने का मौका ही नहीं मिला।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.



इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments