करवा चौथ (कविता)

                            संस्कार सृजन

 

                   करवा चौथ (कविता)


कर सोलह श्रृंगार,

भर मन में उल्लास।

प्रियतम ख़ातिर प्रियतमा,

करती करवा का उपवास।

व्रत सार्थक हो निर्विघ्न,

माँ गौरी समक्ष ले संकल्प।

निर्जला निराहार रहकर,

हो मनोरथ जीवन अकल्प।

जीवनसाथी हो दीर्घायु,

हो ना दुःखों का सामना।

सदा सुहागिन बनी रहूँ,

बस करती यही कामना।

हर वक्त जीवन में,

हो प्रेम सौहार्द का अहसास।

प्रियतम ख़ातिर प्रियतमा....।


आसमां में चाँद देखकर,

पति के हाथों पीती जल।

स्नेह प्रेम से हो आतुर,

भूलती ना अनुपम पल।

रूपसी का रूप निहार,

भर्ता खिलाता प्रथम ग्रास।

खनकती कंगना दमकती बिंदियां से,

होता धरा पर स्वर्ग का आभास।

प्रिया भूल जाती,

भूख और प्यास।

प्रियतम ख़ातिर प्रियतमा....।



कवि : महेन्द्र सिंह कटारिया

सीकर, राजस्थान







हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.



इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.


Post a Comment

0 Comments