प्रधान रामस्वरूप यादव और उपप्रधान कमला चौधरी ने संभाला पद

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं (संस्कार सृजन) पंचायत समिति गोविंदगढ़ में नवनिर्वाचित प्रधान रामस्वरूप यादव व उप प्रधान कमला देवी चौधरी ने भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा, प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष हरिराम रिणवा, प्रदेश मंत्री महेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, विराटनगर पूर्व विधायक फूलचंद भिंडा के मुख्य आतिथ्य एवं सैकड़ों की संख्या में उमड़े जनसैलाब के समक्ष में कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व अतिथियों द्वारा फीता काटकर प्रधान और उपप्रधान को कार्यभार ग्रहण करवाया। 

पदभार ग्रहण समारोह में समय देने के कारण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने ऑडियो स्पीच के माध्यम से जनता को संबोधित करते हुए चोमू विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का आभार जताया।  भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं के परिश्रम की जीत है। साथ ही उन्होंने नवनिर्वाचित प्रधान एवं उपप्रधान को भारतीय संविधान की पुस्तक भेंट करते हुए कहा कि संविधान के अनुसार पूर्ण ईमानदारी से जनता की सेवा करें। विराटनगर पूर्व विधायक फूलचंद भिंडा ने कहा कि प्रजातंत्र में नेता का चयन वोट के आधार पर होता है। इसके लिए जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारी समझे व पूरे ईमान, धर्म के साथ अपने दायित्वों को निभाएं। कार्यक्रम में पधारे भाजपा प्रदेश मंत्री महेंद्र यादव एवं जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने सीताराम यादव एवं महेश यादव का मंच के माध्यम से माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार किया। कार्यभार के बाद पंचायत समिति परिसर में आयोजित समारोह में प्रधान सहित विजय हुए पंचायत समिति सदस्यों, जिला परिषद सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों को दुप्पटा ओढ़ाकर सम्मान किया गया।


इस अवसर पर आमेर प्रधान बद्रीनारायण बागड़ा, जालसू प्रधान हरदेव यादव, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रिणवा, गोविंदगढ़ पंचायत समिति विकास अधिकारी अनिल सोनी, जिला परिषद सदस्य बीना देवी, जीतू देवी बुनकर,ममता देवी, पंचायत समिति सदस्य नारंगी देवी कुमावत, गीता देवी यादव, सुमन बुनकर, लालचंद यादव, ज्योति कुमावत, राधेश्याम बुनकर, रामगोपाल शेरावत, संतोष जांगिड़, सुमन बुनकर, संतोष शर्मा, महेश यादव, गायत्री देवी, अनुराधा शर्मा, सीताराम यादव, भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष बजरंग सोनी, नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, कालाडेरा मंडल अध्यक्ष बनवारी शर्मा, गोविंदगढ़ मंडल कार्यवाही अध्यक्ष गोपाल डेनवाल, बांसा मंडल अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, पूर्व फल सब्जी मंडी अध्यक्ष दिनेश गोरा, पूर्व प्रधान महेश मीणा, पवन चोपड़ा, धोबलाई सरपंच रमेश शर्मा, किशनपुरा सरपंच हरदेव देवंदा, पूर्व सरपंच रामगोपाल मीणा, घिनोई सरपंच एकता कंवर, महार कला सरपंच मीनू देवी सैनी, कालाडेरा सरपंच अशोक शर्मा, तिगरिया सरपंच दीप्ति शर्मा, रिछपाल कुमावत, भूतेड़ा सरपंच गौरीशंकर नेतड, चुनाव प्रभारी नाथूराम जाट, सह प्रभारी धर्मेंद्र यादव, सिंगोद खुर्द पूर्व सरपंच त्रिलोक लोछिब, सरदार जाखड़, मुकेश रोज, अभिजीत बराला, योगेश यादव, जितेंद्र शेखावत, भंवर देवंदा, रामेश्वर बिरानिया, इटावा सरपंच प्रतिनिधि मोहन बराला, जेतपुरा सरपंच सुरेश, फतेहपुरा सरपंच बाबूलाल गुर्जर, सामोद पूर्व सरपंच दिनेश चतुर्वेदी, मुकेश चोपड़ा, शिव शर्मा, पूर्व सरपंच महेश शर्मा, बाबूलाल जड़वाल, महावीर सिंह, मालीराम बागड़ा, वीरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.



इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004. 

Post a Comment

0 Comments