धूमधाम से मना पं.दीनदयायल उपाध्याय जयंती समारोह

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की ओर से आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 105 वी जयंती को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पधारे बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनकर ने पंडित जी के परिवार से मुलाकात की।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे प्रदेशभर के सभी जिलों में जगह - जगह पर सामाजिक सरोकार के कई कार्य किए गए | जिनमें से गौशालाओं में चारा, अस्पतालों में फल वितरण, गरीब विद्यार्थियों को नि:शुल्क पठन सामग्री, कच्ची बस्तियों के अंदर फल एवं बिस्किट वितरण जैसे कार्यों को किया गया । 

इसके अतिरिक्त जयपुर में आज बड़े ही भव्य स्तर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती को मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुवात आदर्श नगर स्थित पं दीनदयायल उपाध्याय सर्किल पर माल्यर्पण के साथ कि गई। ततपश्चात धानक्या स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्मारक पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंच की संस्थापक एवं राष्ट्रीय संरक्षक श्रीमती मधु शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद शुक्ला ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी ने अपने विचार व्यक्त किए। विनोद शुक्ला ने जहां मंच के माध्यम से किये जा रहे अंतरराष्ट्रीय प्रयासों पर प्रकाश डाला ,वही मधु शर्मा ने पंडित जी के एकात्म मानवता वाद की विचार धारा पर अपने विचार व्यक्त किए। नीरज चतुर्वेदी ने मीडिया के माध्यम से धानक्या रेलवे स्टेशन का नाम दीनदयाल पुरम किये जाने की मांग की जिससे इस पुण्य स्थली को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई जा सके।


कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय स्मारक पर सभी जयपुर स्थित कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर पंडित जी को माल्यार्पण के साथ नमन किया एवं उनके एकात्म मानवतावाद के चिंतन को याद किया। स्थानीय निवासियों एवं किसानों के लिए किसान योजनाओं , अटल पेंशन योजना, प्रधान मंत्री जीवन ज्योति योजना एवं सरकार द्वारा प्रदान की गई प्रधानमंत्री जन कल्याण योजनाओं के बारे में जानकारी दी एवं दुर्घटना एवं पेंशन बीमा के रजिस्ट्रेशन भी किये यथास्थान किये गए।

इस दौरान पारिवारिक सदस्य श्रीमती बीना शुक्ला, महिला मंच की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्प लता आत्रे, राष्ट्रीय समन्वयक कृष्णकुमार उपाध्याय , कोषाध्यक्ष अमन शर्मा, प्रदेश महामंत्री सचिन शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महिला मंच मनोज सिंह डागर, प्रदेश अध्यक्ष आईटी सेल चंद्र प्रकाश पुरोहित, जयपुर जिला अध्यक्ष कैलाश शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री सुनीता धाकड़, प्रदेश महामंत्री आईटी सेल राजेंद्र धाकड़ ,

कोर कमेटी सदस्य सुमन भटनागर, प्रदेश प्रवक्ता आईटी सेल ललिता पुरोहित ,प्रदेश मंत्री आईटी सेल निर्मल सिंह जादौन, प्रदेश प्रवक्ता अलका शर्मा ,जिला महामंत्री कालूराम, जिला अध्यक्ष देहात नमन जैन ,महिला मंच उपाध्यक्ष श्रीमती रोमा चंदवानी, महिला मंच उपाध्यक्ष श्रीमती कुंती शर्मा ,डॉ राकेश शर्मा, मयंक दाधीच, यश व्यास सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे | कार्यक्रम का समापन सहभोज के साथ किया गया। सहभोज में 500 स्थानीय निवासियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.



इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.


Post a Comment

0 Comments