नगरपालिका के सामने कांग्रेस पार्टी का बेमियादी धरना दूसरे दिन भी जारी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

रतननगर (संस्कार सृजन) कस्बे में नगरपालिका प्रशासन के कुशासन के खिलाफ जनसमस्याओं के निराकरण हेतु दिए जाने वाले अनिश्चितकालीन धरने के दूसरे दिन शुक्रवार को पार्षद पूर्णमल रेगर की अध्यक्षता व मनोनीत पार्षद किरोड़ीमल मीना के संयोजन में नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से दिये गये धरने में रतननगर कांग्रेस पार्टी के पार्षदगण, मनोनित पार्षदगण व नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस के वार्ड प्रत्याशी रहे तथा कांग्रेस पार्टी से जुड़े आम कार्यकताओ एवं चूरू से कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सामूहिकरूप से नगरपालिका भवन के सामने धरने पर बैठे। 

नगरपालिका भवन के सामने टेंट लगाकर सुबह साढे नो बजे धरना शुरू हुआ जिसमें करीब 100 कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता शामिल थे। जिसमें महिला कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाई।

धरने के संयोजक मनोनीत पार्षद किरोड़ीमल मीना ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र में बिगड़ी हुई सफाई व रोशनी व्यवस्था, गंदे पानी की निकासी की समस्या, नगरपालिका के पूर्व कार्यवाह अध्यक्ष असगर खान द्वारा पद का दुरूपयोग करते हुये विधि विरूद्ध निविदा प्रक्रिया जारी करने, नगर के समस्त चैराहे, तिराहे से गुजरने वाली गंदे पानी की निकासी के लिए बनी नालियों पर लोहे के जाल नही होने, नगर में संचालित काॅमर्सियल उपयोग के निजी पैलेस से नगर पालिका प्रशासन की मिली भगत से टैक्स वसूली नही होने, नगरपालिका प्रशासन की कार्यशैली पक्षपात पूर्ण होने व सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी का अपने दायित्व का निर्वहन नहीं करने आदि को लेकर नगरपालिका कार्यालय के सामने अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया गया। जो कल भी निरंतर जारी रहेगा। 


चूरू से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एडवोकेट आसाराम सैनी ने धरने को संबोधित करते हुये कहा कि नगरपालिका की हठधर्मिता व अकर्मण्यता को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

चूरू से आये कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाबा डूंगरमल सैनी ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के पार्षदगणों के साथ अभद्रता में दोषी पालिका ईओ पर तुरंत कार्यवाही चाहिए।

इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश गहलोत, पार्षद सुभाष सैनी, पार्षद गोकुल सैनी, शकील कुरैशी, लीलाधर पुजारी, चंद्रभान शर्मा, प्रताप पूनियां, अकरम लिलगर आदि ने धरने में लोगो को सम्बोधित किया।


इस मौके पर चूरू से मनोनित पार्षद शिवकुमार शर्मा, असलम खोखर, तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्रकुमार शर्मा, मुकेशकुमार शर्मा, शरीफ गौरी, योज्ञेंद्र जोशी, पार्षद जगनाराम, मुबारिक खान व जुबेदा बानो बलकेश, गुले खां, बिस्मिल्लाह, साबिरा, बलकेश, नसीम बानो, मेमूना, धर्मदेवी मीणा, कृष्णा मीणा, सुमित्रा मीणा, सम्रत्ति देवी मीणा आदि महिलाएं भी धरने में शामिल हुई।

- रिपोर्ट : शंकर कटारिया 


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments