विराज फाउंडेशन ने किया पं. रविन्द्र आचार्य का सम्मान

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

चौमूं (संस्कार न्यूज़) विराज फाउंडेशन के संस्थापक और प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाड़ी द्वारा आज अंतराष्ट्रीय भविष्यवक्ता पं.रविन्द्र आचार्य को मुंबई में दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड फिल्म द्वारा मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित “रंग शारदा ऑडिटोरियम” में आयोजित द्वितीय छत्रपति शिवाजी महाराज गौरव अवार्ड 2021 में “बेस्ट इंटरनेशनल एस्ट्रोलोजर” का अवार्ड  मिलने पर सम्मान किया गया |

गौरतलब है कि पं. रविंद्र आचार्य अपनी सटीक भविष्यवाणियों से विश्व प्रसिद्ध हैं | अब तक कई भविष्यवाणियाँ सिद्ध हो चुकी हैं |

विराज फाउंडेशन के संस्थापक और प्रदेशाध्यक्ष भुवनेश तिवाड़ी ने बताया कि आचार्य ने इतनी छोटी सी उम्र में भारत का और अपने चौमूं क्षेत्र का नाम रोशन किया है ,यह एक बहुत बडे गर्व की बात है | इस कार्यक्रम में विराज फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) संजय प्रधान,प्रदेश महासचिव बनवारी लाल शर्मा भी उपस्थित रहे |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments