सीएम गहलोत ने दी राजस्थान के बेरोजगारों को बड़ी राहत

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान सरकार प्रदेश में पहली बार कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती को स्थाई करने जा रही है। शनिवार को शिक्षा विभाग ने टि्वीट कर इसकी जानकारी दी। इस टि्वीट के अनुसार कंप्यूटर अनुदेशक को स्थाई भर्ती करने की वित्त विभाग से सहमति मिल चुकी है। अगले सफ्ताह भर्ती का सिलेबस जारी कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जिसके तहत प्रदेश में 10,453 पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

वित्त विभाग की स्वीकृति के बाद अब राज्य सरकार आवेदन से लेकर परीक्षा कराने तक की प्रक्रिया कराएगी। इस प्रक्रिया से गुजरने के बाद भर्ती का काम पूरा होगा और इन पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। इस फैसले से बेरोजगारों में नई आशा जागी है।

यूपी में प्रिंयका से मिलने गए थे बेरोजगार, लाठियां खाकर लौटे

दरअसल, इस साल जून महीने में सरकार कंप्यूटर अनुदेशक पद पर संविदा भर्ती करने जा रही थी। जिसको स्थाई करने की मांग को लेकर प्रदेशभर के बेरोजगारों ने विरोध शुरू कर दिया था। इस विरोध का राज्य की गहलोत सरकार पर कोई असर नहीं हुआ तो वे बेरोजगार कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को ध्यान आकर्षित कराने के लिए दिल्ली में प्रदर्शन को पहुंचे। तब भी कुछ नहीं हुआ तो वे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मिलने उत्तर प्रदेश पहुंच गए। प्रियंका गांधी से मिल तो नहीं पाए, लेकिन वहां उनकी सिक्योरिटी में लगे जवानों ने बेरोजगारों पर जमकर लाठियां जरूर बरसाई।


प्रियंका गांधी ने कहा तो सरकार ने तुरंत एक्शन लिया

इसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राजस्थान के युवाओं को स्थाई नियुक्ति का आश्वासन दिया और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बात की। प्रियंका गांधी के कहने के कुछ समय बाद ही राजस्थान कैबिनेट की बैठक में स्थाई नियुक्ति के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। अब शनिवार को वित्त विभाग ने भी इसकी स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए हैं। जिसके तहत राजस्थान में 10 हजार 453 युवाओं को नौकरी मिल पाएगी।


संघर्ष किया, लाठियां खाई, प्रदर्शन किए, फिर मिली जीत

राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव ने बताया कि लंबे संघर्ष के बाद प्रदेश के युवाओं की जीत हुई है। इन भर्तियों के लिए प्रदेश के सैकड़ों बेरोजगारों ने धरने से लेकर लाठियां तक खाई थी। जिसके बाद जाकर सरकार ने यह फैसला लिया है।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004.

Post a Comment

0 Comments