प्रतिभाओं के सम्मान से बढ़ता है हौंसला-रामलाल शर्मा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

चौमूं (संस्कार न्यूज़) चौमूँ उपखंड में आरएएस 2018 में नव चयनित प्रतिभाओं का प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने सम्मान किया। प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि प्रतिभाओं के सम्मान से उनका हौसला बढ़ता है। 

वही शहर के आर चंद्रा रिसोर्ट में आरएएस 2018 में चयनित प्रतिभाओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी व भारतीय संविधान की बुक देकर सम्मान किया गया। साथ ही एक बैग, एक पेन और प्रशस्ति पत्र भी भेंट किया गया। वही उनके साथ  विचार-विमर्श किया । साथ ही उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप हमारे क्षेत्र की धरोहर हो और हमें आप लोगों के ऊपर गर्व है और हम आप सभी को शुभकामनाएं देते हैं, वही एक एक पौधा दिया गया जो कि हमेशा यादगार रहेगा। विधायक शर्मा ने कहा कि पेड़ लगाए और इसकी देखभाल करें। साथ ही शर्मा ने कहा कि आप अपने क्षेत्र में जितने भी प्रतिमा छात्र हैं, उन सब को प्रेरित करने का कार्य करें व हर प्रकार से उनकी मदद करें। आप सभी हमेशा ऐसा काम करें कि हमें आप पर गर्व महसूस हो।

आरएएस चयनित 2018 RAS शानू अग्रवाल, अल्का मीणा, सुमन चौधरी, दिनेश यादव और मनीष शर्मा का हुआ सम्मान। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल सोनी, नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष आशीष दुसाद,  पार्षद मातादीन अग्रवाल, मुकेश सैनी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments