RAS में सलेक्शन न होने पर बहू को निकाला

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

झुंझुनूं (संस्कार न्यूज़) राजस्थान प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में असफल होने पर विवाहिता को घर से निकाल दिया गया। ससुराल वाले एक कार व 10 लाख रुपए मांगने लग गए। आरोप है कि रिजल्ट आने के बाद से ही लेक्चरर पति, सास, ससुर ताने देने शुरू कर दिए थे। मारते-पीटते भी थे। प्रताड़ना यहीं नहीं रुकी। विवाहिता को घर से निकाल दिया गया। पूरा मामला झुंझनूं जिले के सूरजगढ़ का है। विवाहिता ने सूरजगढ़ थाने में पति, सास-ससुर व दो दलालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2016 में हुई थी शादी

झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ के वार्ड नंबर-दो की रहने वाली ऊषा कुमारी (29) ने बुगाला निवासी पति विकास (35), ससुर नानड़राम, सास बिमला और दो बिचौलिए संजय और प्रकाश देवी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में विवाहिता ने बताया कि 2016 में उसकी शादी विकास के साथ हुई थी। विकास पॉलिटेक्निक कॉलेज में लेक्चरर है। शादी से पहले ऊषा ने RAS-2013 प्री एग्जाम को क्लियर किया था। इसका रिजल्ट 2015 में आया था। शादी के दौरान 2016 में ससुराल वालों ने सोचा कि वह आगे भी एग्जाम क्लियर करके SDM बन जाएगी। शादी होने के बाद उन्होंने घर पर तैयारी शुरू कर दी। दिसंबर 2016 में मुख्य परीक्षा हुई। ऊषा इसमें सफल नहीं हो पाई।

शराब पीकर मारपीट करने लगा पति

ऊषा का आरोप है कि मेंस का रिजल्ट आने पर सिलेक्शन नहीं हुआ। पूरे घर में मातम छा गया था। परिवार वालों ने ताने देने शुरू कर दिए। वह रोज-रोज तानों से परेशान हो चुकी थी। वह दर्द को चुपचाप सहती रही। फिर पति शराब पीने लगा। आए दिन मारपीट करने लगा। ससुराल वाले ताने देकर परेशान कर रहे थे। वह दूसरी परीक्षा की तैयारी करने लगी थी। उसका लक्ष्य था कि वह किसी दूसरी परीक्षा को पास कर सफल हो सके। इन्होंने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। ऊषा को अभी कोई संतान नहीं है।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments