विधायक रामलाल शर्मा ने ली भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं की मीटिंग

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

चौमूं (संस्कार न्यूज़) भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चौमूँ की मीटिंग नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत के आवास पर आयोजित की गई। जिसमें विधायक रामलाल शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को सशक्त मंडल, प्रभावी बूथ कैसे बने, इसके बारे में बताया। बूथ अध्यक्षों को जागृत करके बूथ कार्यकारिणी 11 अगस्त तक बनाने के लिए कहा तथा प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख बनाकर बूथ को मजबूत बनाए रखने के बारे में बताया तथा 11 अगस्त तक प्रत्येक बूथ स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत 10-10 पेड़ लगाने का संकल्प लिया। संगठन को मजबूत करने के बारे में चर्चा हुई। बूथ का भौतिक सत्यापन करने को कहा तथा अंत में मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।


इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल सोनी, नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष आशीष दुसाद, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष रामावतार कुलदीप, किसान मोर्चा अध्यक्ष गुलाबचंद लांबा, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष मुकेश योगी, भाजपा नगर उपाध्यक्ष राजेश चोपड़ा, सीएम खटीक, महेश शेरावत, नगर महामंत्री रामस्वरूप नासना,  बलदेव टॉक, संदीप भात्रा, पार्षद बाबूलाल यादव, मातादीन अग्रवाल, गजेंद्र यादव, किशोर गंगवाल, श्रवण सैनी, राहुल बागड़ा, बाबूलाल बिसनालिया, चेतन सैनी, मदन गोरा, सुरेश गरेड, राजू गरेड, गोपाल गैसका, त्रिलोक शर्मा, राजेश कुमावत, अजीत बारवाल, प्रहलाद टेलर, कुंदन सिंह शेखावत, बाबूलाल राई, राहुल शर्मा, सुरेश सोनी, मुकेश जांगिड़, अनिल मीणा, आलोक जांगिड़, राकेश शर्मा, संदीप कुमावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments