अनहोनी को होनी कर दे एम एस धोनी

 

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

नई दिल्ली (संस्कार न्यूज़) टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहें हैं। धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को  राँची में हुआ। उन्होंने वो सबकुछ हासिल किया, जिसके वो हकदार थे। माही की गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तानों और फिनिशरों में होती है। विपक्षी टीम को कैसे मात देना है शायद ही उनसे बेहतर कोई जानता हो। 'कैप्टन कूल' के नाम से मशहूर धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को कई यादगार पल दिए हैं। भारतीय क्रिकेट में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई और टीम को एक आयाम तक पहुंचाया। 

धोनी ने अपने 15 साल के क्रिकेट करियर में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए जिनमें से कुछ रिकॉर्ड खास हैं -


आईसीसी की सभी तीन ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान

महेंद्र सिंह धोनी की गितनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे सफल कप्तानों में होती है। धोनी आईसीसी की सभी तीन ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में उनकी कप्तानी में भारत ने दूसरी बार वन डे वर्ल्ड कप का खिताब जीता। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी अपने नाम किया। 

सबसे ज्यादा स्टंपिंग 

एमएस धोनी की विकेटकीपिंग का कायल तो हर कोई रहा है। विकेटकीपिंग में बिजली की गति से स्टंप करने की कला शायद ही कोई धोनी से बेहतर जानता हो। माही के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग का रिकॉर्ड है। माही ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 192 बार खिलाड़ियों को स्टंप किया है। उनके नाम टेस्ट में 38, वन-डे में 120 और टी-20 में 34 बार स्टंपिंग का रिकॉर्ड है।

सातवें नंबर पर बैटिंग करते हुए बनाया शतक

एमएस धोनी दुनिया में अकेले ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने वन-डे में सातवें नंबर पर बैटिंग करते हुए शतकीय (113) पारी खेली। उन्होंने यह शतक दिसंबर 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा था। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने वन-डे और टेस्ट करियर में अपना पहला शतक ठोका था।

यह भी पढें - नहीं रहे हिंदी सिनेमा के ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार

बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

धोनी के नाम विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। उन्होंने 31 अक्तूबर 2005 में श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में नाबाद 183 की शानदार पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 15 चौके और 10 छक्के लगाए थे। 

कप्तानी का रिकॉर्ड

महेंद्र सिंह धोनी के नाम भारत की तरफ से सबसे ज्यादा कप्तानी का रिकॉर्ड है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 60 टेस्ट, 200 वन-डे और 72 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी की है। 


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


Post a Comment

0 Comments