व्यापारी ने ही सेटिंग कर दिलाया था "मिसेज इंडिया राजस्थान" का ताज

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार न्यूज़) मिसेज इंडिया राजस्थान-19 प्रियंका चौधरी को सुंदरी का ताज भी व्यापारी ने ही दिलाया था। प्रियंका कई फैशन शो में भाग ले चुकी थी। वह बार-बार ऑडिशन देकर थक चुकी थी। जयपुर में प्रियंका एक बड़ा सपना लेकर आई थी, लेकिन उसके अरमानों को ऊंची उड़ान नहीं मिल रही थी। व्यापारी का दावा है कि पूरी सेटिंग कर 2019 में उसे ताज पहनाया। व्यापारी ने इवेंट मैनेजर से लेकर सभी से पूरी सेटिंग की थी और इवेंट में काफी खर्चा किया। चार साल बाद जयपुर आने पर प्रियंका के सपने पूरे होने लगे थे। वह अब रुकना नहीं चाहती थी। वह पावर, पैसा और बड़ी इमेज बनाना चाहती थी।

प्रियंका के पति हेड कॉन्स्टेबल की भी दूसरी शादी
जांच में सामने आया है कि हेड कॉन्स्टेबल रामधन की भी प्रियंका से दूसरी शादी हुई थी। हेड कॉन्स्टेबल की पहली पत्नी ने अनबन होने के बाद दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करा दिया था। इसके बाद उसने प्रियंका से दूसरी शादी कर ली थी। प्रियंका भी पहले पति से अनबन होने के बाद छोड़ चुकी थी। हेड कॉन्स्टेबल रामधन टोंक में कार्यरत है। पुलिस सूत्रों का कहना है रामधन पुलिस लाइन से छुट्‌टी लेकर फरार हो चुका है। बताया जा रहा है कि पहले रामधन भी जयपुर में ही कार्यरत था। कुछ समय पहले ही उसका टोंक में ट्रांसफर हुआ था।

मकान देकर ही बड़ी गलती कर बैठा व्यापारी
5 साल पहले व्यापारी घासीलाल किराए पर प्रियंका को मकान देकर बड़ी गलती कर बैठा था। प्रियंका चौधरी टोंक के पीपलू से आई थी। पहले पति को छोड़ चुकी थी। रामधन से दूसरी शादी की। व्यापारी घासीलाल के घर पर किराए का मकान लेने पहुंची। व्यापारी की पत्नी ने भी उसे छोटी बहन की तरह माना। उसे किराए पर मकान दे दिया। बस यहीं व्यापारी बड़ी गलती कर बैठा था। प्रियंका ने बहुत जल्दी उसके साथ पारिवारिक संबंध बना लिए। उसके घर आना-जाना शुरू कर दिया था।

व्यापारी से प्रियंका बटोरती रही रुपए
प्रियंका की डिमांड लगातार बढ़ती चली गई थी। सबसे पहले प्रियंका ने 65 लाख का फ्लैट ले लिया था। फ्लैट पर एसी, पर्दे, सोफा से लेकर फ्लैट की एडवांस बुकिंग पर 49 लाख रुपए खर्च किया। इसके बाद 8.45 लाख रुपए की कार ली। 12 लाख रुपए फ्लैट के लोन के जमा करवाए। कार व फ्लैट की किश्तें भी व्यापारी से जमा कराती थी।

ये भी पढ़ें - कैसे बनी लुटेरी क्वीन ‘मिसेज इंडिया राजस्थान’

5 लाख रुपए बच्चों की स्कूल फीस जमा करवाई। 11.30 लाख रुपए कि पोस्ट ऑफिस में एफडी कराई। प्रियंका ने व्यापारी से खुद के लिए गहने की डिमांड की। 30 लाख रुपए के गहने बनवाए गए। 57 हजार रुपए सुकन्या योजना में भी जमा करवाए। 10 दिसंबर 2018 को 5 लाख और 18 दिसंबर को 2.50 लाख रुपए जमा करवाए।

अब आगे क्या?
हनीट्रैप के मामले में श्यामनगर पुलिस ने प्रियंका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रियंका की ओर से भी श्यामनगर थाने में मारपीट का मामला दर्ज करवाया गया था। मारपीट के मामले में व्यापारी की गिरफ्तारी पर अभी संशय है। एएसआई जयसिंह ही दोनों मामलाें की जांच कर रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल है कि प्रियंका के नाम से ही मकान, कार पर लोन चल रहा है। ऐसे में पुलिस मकान और कार पर लेनदेन में फर्जीवाड़े को कैसे साबित करेगी? हालांकि पुलिस ने एसी, लैपटॉप, एलईडी काे जब्त कर लिया है। ये व्यापारी के नाम पर ही थे।


हम किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157

Post a Comment

0 Comments