चौमूं में यादव महासभा का होली मिलन समारोहः मेधावी, चयनित युवा व खिलाड़ियों का सम्मान; महिला कार्यकारिणी ने ली शपथ

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं में जयपुर जिला देहात यादव महासभा द्वारा श्री कृष्ण महिला छात्रावास में होली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जयपुर जिला महिला कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। समारोह में मेधावी विद्यार्थियों, राजकीय सेवाओं में नवचयनित प्रतिभाओं, भामाशाहों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया।


यादव महासभा ने होली मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान यादव समाज, जयपुर जिले द्वारा सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण सामाजिक निर्णय लिए गए। इनमें नानी के गोत्र में विवाह को समाप्त करना, प्री-वेडिंग, डीजे और होटल संस्कृति को सीमित करना तथा मृत्यु भोज प्रथा को पूर्ण रूप से बंद करना शामिल है। 

डॉ. रामगोपाल यादव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति समाज में शिक्षा के बढ़ते स्तर का प्रमाण है। उन्होंने महिलाओं और युवाओं को मानसिक, शारीरिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने का संदेश दिया। डॉ. यादव ने ओबीसी आरक्षण की त्रुटियों को भी दूर कर राजस्थान में 27 प्रतिशत आरक्षण पूर्ण रूप से लागू करने तथा छात्रों को जागरूक रहने के लिए भी प्रेरित किया।

यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.करण सिंह यादव ने बताया कि समाज के आठ युवाओं का राजकीय सेवाओं में चयन होना यादव समाज में शिक्षा के तेजी से बढ़ते प्रसार का प्रमाण है। उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान में यादव समाज के छात्रावासों की श्रृंखला का लगातार विस्तार हो रहा है और विभिन्न स्थानों पर नए छात्रावासों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। 

डॉ. खातोदिया के अनुसार समाज की सोच सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है और लोग कुरीतियों को त्याग कर शिक्षा व समाज हित में दान देने के लिए आगे आ रहे हैं।

इस अवसर पर यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह यादव, राष्ट्रीय महासचिव दिनेश यादव, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव और महेंद्र यादव, महिला प्रदेश अध्यक्ष चंचल यादव, दूदू से मोहन आफरिया, रामबाबू,  सांवरमल यादव (कोटपूतली), डॉ. रामनारायण यादव, जिलाध्यक्ष जगदीश खातोदिया, युवा नेता छुट्टन यादव और सुरेश यादव, एडवोकेट हेमराज यादव, नारायण सिंह यादव, प्रधान जालसू हरदेव यादव, विश्व यादव  परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रामदेव यादव, समाज के मीडिया प्रभारी भगवान सहाय यादव, पूर्व सरपंच नंदकिशोर यादव ,पूर्व जिला परिषद सदस्य वंदना यादव, पूर्व अध्यक्ष सरदार यादव, कमल सिंह यादव, तहसील अध्यक्ष सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : भगवान सहाय यादव 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments