तीरंदाजी विश्व कप में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने रचा इतिहास

 जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ राम गोपाल सैनी

पेरिस (संस्कार न्यूज़) फ्रांस की राजधानी पेरिस में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने स्वर्णिम इतिहास रच दिया। दीपिका कुमारी, अंकिता भकत और कोमलिका बारी की भारतीय महिला रिकर्व टीम ने रविवार को तीरंदाजी विश्व कप के तीसरे चरण के फाइनल में मैक्सिको को 5- 1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

दीपिका कुमारी, अंकिता भकत और कोमलिका बारी

भारतीय तिकड़ी ने खिताबी जीत के साथ ही इस महीने की शुरुआत में ओलंपिक के आखिरी क्वालीफायर में पहले दौर की हार की निराशा को कुछ हद तक दूर किया। उनकी इस जीत से भारत को विश्व कप के तीसरे चरण में दूसरा स्वर्ण पदक मिला। इससे पहले शनिवार को कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में अभिषेक वर्मा ने भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता था।

यह भी पढें - क्यों कोहली के लिए अगले 6 महीने रहने वाले हैं मुश्किल

भारत की इस जीत पर वर्ल्ड तीरंदाजी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल की ओर से ट्वीट कर कहा गया, भारत ने पेरिस में स्वर्ण पदक जीत लिया है। पेरिस में विश्व कप स्टेज 3 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। ये ओलंपिक के लिए क्वालीफाइंग टूर्नामेंट नहीं है।  



हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157. 

Post a Comment

0 Comments