गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) महात्मा गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर हर घर शिक्षा संस्था द्वारा तालाब/झील परिसर में स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोहर सिंह मीणा, थानाधिकारी सदर, सहित इंटर्नशिप से जुड़े विद्यार्थी, टीम हर घर शिक्षा के सदस्य, वरिष्ठ नागरिक, अभिभावक एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री एवं सुभाष चंद्र बोस के विचारों पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने उनके आदर्शों एवं विचारों को अपने जीवन तथा समाज में आत्मसात करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों ने तालाब/झील परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर कचरा एकत्र किया तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि मोहर सिंह मीणा ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करते हुए अवांछित लिंक, संदिग्ध APK फाइलों, सोशल मीडिया हैकर्स एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए। कार्यक्रम का संचालन सीनियर नर्सिंग ऑफिसर मोहर सिंह मीणा ने किया। शारीरिक शिक्षक भूरी सिंह एवं सेवानिवृत्त व्याख्याता भैरो सिंह मीणा, सुनीपुर ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के विचारों पर सभा को संबोधित किया।

इंटर्नशिप विद्यार्थियों ने पर्यटकों एवं आगंतुकों को सामाजिक कुरीतियों, पर्यावरण, स्वच्छता एवं शिक्षा के प्रति जागरूक किया। राज्यपाल द्वारा सम्मानित बांसुरी वादक राजीव गर्ग ने बांसुरी वादन की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में अल्पाहार वितरित किया गया। इस अवसर पर टीम हर घर शिक्षा से सीमा सोनी, जयकिशन, अंशु, देवेंद्र, बलीचरण, फूल सिंह, माखन सिंह, पुष्पेंद्र, रोहित सहित विद्यार्थी, अभिभावक एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिकदर्शनशास्त्र

ऑनलाइन प्रतियोगिता खोजें

ऑनलाइन प्रतियोगिता खोजें

समय और कैलेंडर

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

डिजिटल कैलेंडर चुनें

टीवी और वीडियो

डिजिटल कैलेंडर चुनें

भौगोलिक संदर्भ

वीडियो उपकरण देखें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments