शरद पूर्णिमा पर चौमूं में होगा विशाल दमा यज्ञ शिविर

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सर्व सिद्ध आयुर्वेदा, चौमूं के तत्वावधान में महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री नर्मदा शंकर पुरी महाराज के आशीर्वाद से आगामी 25 अक्टूबर 2026, रविवार को शरद पूर्णिमा के अवसर पर विशाल दमा यज्ञ शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सर्व सिद्ध आयुर्वेदा, पी वाले कुएं के पास, लक्ष्मीनाथ जी का चौक, चौमूं में आयोजित होगा।

सर्व सिद्ध आयुर्वेदा के निदेशक सत्य प्रकाश पारीक ने बताया कि शिविर में आसपास के क्षेत्रों से आने वाले दमा रोगियों को गाय के दूध से निर्मित खीर में विशेष अमृत औषध का निःशुल्क पान कराया जाएगा। शिविर में शामिल होने वाले रोगियों के लिए संस्था में पूर्व पंजीयन अनिवार्य रखा गया है, ताकि रोगियों की संख्या के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।

पारीक ने बताया कि कोरोना महामारी से पूर्व भी संस्था की ओर से शरद पूर्णिमा के अवसर पर इस प्रकार के दमा शिविर का आयोजन किया जाता था। कोरोना काल के बाद पहली बार पुनः बड़े स्तर पर इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दूर-दराज के ऐसे रोगी जो शिविर में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो पाएंगे, उनके लिए भी व्यवस्था की गई है। ऐसे करीब 350 दमा रोगियों को डाक के माध्यम से सूखी औषध भेजी जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि शिविर में आने वाले रोगियों को निर्धारित नियमों का पालन करना होगा। रोगियों को दिन में उपवास रखना होगा तथा दिवास्वप्न नहीं, बल्कि दिवा-शयन से भी बचना होगा। औषध सेवन एवं अन्य आवश्यक नियमों की विस्तृत जानकारी पंजीयन के समय दी जाएगी।

सर्व सिद्ध आयुर्वेदा की ओर से दमा रोगियों एवं उनके परिजनों से अपील की गई है कि वे समय रहते अपना पंजीयन करवाएं तथा शरद पूर्णिमा के इस विशेष चिकित्सा शिविर का लाभ लें। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए सर्व सिद्ध आयुर्वेदा, पी वाले कुएं के पास, लक्ष्मीनाथ जी का चौक, चौमूं से संपर्क किया जा सकता है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिकदर्शनशास्त्र

ऑनलाइन प्रतियोगिता खोजें

ऑनलाइन प्रतियोगिता खोजें

समय और कैलेंडर

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

क्राइम वकील खोजें

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

स्मार्ट टीवी देखें

डिजिटल कैलेंडर चुनें

टीवी और वीडियो

डिजिटल कैलेंडर चुनें

भौगोलिक संदर्भ

वीडियो उपकरण देखें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments