शिक्षा एवं राजनीति में आगे बढ़ने से ही समाज का विकास संभव : मिश्रा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

जालसू (संस्कार न्यूज़) सर्व ब्राह्मण महासभा जालसू के तत्वावधान में सर्व ब्राह्मण जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह गोपीराम सरजू देवी फार्म हाउस जालसू में सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा के मुख्य अतिथि एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव प्रशांत शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ |

जालसू तहसील अध्यक्ष महिपाल शर्मा एवं संयोजक बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि समारोह  के विशिष्ट अतिथि चोमू विधायक रामलाल शर्मा ,चोमू नगरपालिका उपाध्यक्ष किरण शर्मा ,प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद मिश्रा ,जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, सीताराम चोटिया, रूप नारायण शर्मा, राजकुमार शर्मा , बिहारी पुरा सरपंच बबली शर्मा, पूर्व सरपंच सत्यनारायण शर्मा आदि रहे |



मुख्य अतिथि सुरेश मिश्रा ने कहा कि शिक्षा एवं राजनीति में आगे बढ़ने पर ही समाज का चौमुखी विकास संभव है | समारोह अध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने भव्य आयोजन के लिए बधाई देते हुए सामाजिक एकजुटता पर बल दिया | चोमू विधायक रामलाल शर्मा ने जल संरक्षण पर बल देते हुए पानी के परंपरागत स्रोतों को पुनः जीवित करने की आवश्यकता बताई | जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने विप्र कल्याण बोर्ड गठन की मांग की | प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद मिश्रा ने ब्राहमण समाज की पहचान संस्कार से है संस्कार से ही समाज का उत्थान संभव है | 

वरिष्ठ उपाध्यक्ष सिंबू दयाल शर्मा एवं समन्वयक राकेश शर्मा ने बताया कि समारोह में जालसू पंचायत समिति परीक्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और नवनियुक्त विप्र बंधुओं का शाल ,दुपट्टा, स्मृति चिन्ह एवं भगवान परशुराम की तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया गया एवं अंत में चूरमा दाल बाटी के सामूहिक भोज का आनंद लिया |

इस अवसर पर आयोजन समिति के सांवरमल शर्मा ,गिर्राज शर्मा, सुभाष तिवारी, पंकज शर्मा  राजेंद्र शर्मा ,राकेश शर्मा, मास्टर श्याम शर्मा ,देव आनंद शर्मा ,मोहन लाल  शर्मा ,चंद्रशेखर शर्मा,  दिनेश शर्मा , नितेश शर्मा,गिरधारी लाल शर्मा व्याख्याता ने अतिथियों का राजस्थानी परंपरा अनुसार दुपट्टा एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया, मंच संचालन अजय कुमार शर्मा एवं राजू लाल शर्मा ने किया |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments