प्रियंका चोपड़ा ने आधी रात बीच सड़क पर दिखाईं लाल रंग में अदाएं

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

मुंबई (संस्कार न्यूज़) प्रियंका चोपड़ा का अंदाज ही उन्हें दूसरे स्टार से अलग बनाता है। फिल्मों के साथ- साथ प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने काम से वक्त निकालकर फैन्स से के बीच फोटो और वीडियो अकसर शेयर करती रहती हैं |

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कई बेहद खूबसूरत फोटो शेयर की है जिसमें उनका अंदाज देखने लायक है। फोटो में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत रेड कलर की आउटफिट में नजर आ रही हैं साथ ही सड़क पर खड़े होकर वह जिस तरीके स पोज दे रही है उसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि प्रियंका का जवाब नहीं।

प्रियंका ने फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। और फैन्स इस पर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं।सिर्फ इतना ही नहीं इस फोटो पर अब तक 4 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। प्रियंका की वायरल हो रही फोटो में फैन्स उनकी स्टाइल की तारीफ करते नहीं थक रहे है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा की अगली फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' है। जिसकी शूटिंग हाल ही में उन्होंने लंदन में खत्म की है। प्रियंका की फिल्म 'वी कैन बी हीरोज' हाल ही में रिलीज हुई है।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में देखा गया था। जिसमें फरहान अख्तर और जायरा वसीम उनके साथ नजर आए थे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments