सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने की किसान चौपाल

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

मनोहरपुर (संस्कार न्यूज़) जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य, भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा की अध्यक्षता, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह के विशिष्ट आतिथ्य  में नवलपुरा गांव में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। 

भाजपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री गुड्डू सैनी ने बताया कि किसान चौपाल में सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किसानों के हित में तीन बिल लाकर कानून  बनाकर उन को सुरक्षा प्रदान की है। 

किसान चौपाल में सांसद राठौड़ ने कहा कि मोदी ने किसानों की सुरक्षा, उनके उत्पादन का सही दाम, व खरीददार द्वारा उच्च दाम दिलाने के लिए तीन कानून बनाए हैं। जिनका विरोधियों द्वारा दुष्प्रचार कर भोले वाले किसानों को गुमराह किया जा रहा है। जबकि तीनों बिल किसानों के हित व सुरक्षा को लेकर बनाए गए हैं। जो किसी प्रकार से किसानों पर बाध्यकारी नहीं है। 

आपने पढ़ा क्या - कौन है ये Aishwarya Rai की हमशक्ल ???

विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह ने कहा कि कुछ लोग भाजपा के बढ़ते काम से दुखी है वे सदैव भोले भाले लोगों को गुमराह कर राजनीति करना चाहते हैं। जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने कहा कि आने वाले समय पर किसानों की खुशहाली आएगी तब विरोधियों को पता चलेगा कि यह बिल किसानों के हित में कितने लाभकारी हैं। 

मंत्री गुड्डू सैनी ने केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री देवायुष सिंह ने केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। 

सरपंच सीता देवी, बलवीर यादव, जिला कोषाध्यक्ष संतोष माधानी, राजेश यादव व पूर्व मंडल अध्यक्ष बंशीधर यादव ने कहा कि किसानों को तीनों का दोनों का सही अध्ययन करके मोदी का आभार व्यक्त करना चाहिए। पूर्व प्रधान शंकर यादव, नरेश यादव, पूर्व जिला पार्षद श्री राम गुर्जर, पूरणमल बेनीवाल, मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश नाई, मोहनलाल गुर्जर, महेश मित्तल सहित कई किसान वह भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments