आंगनबाड़ी केंद्र रूपामालन की ढाणी में पोषण दिवस मनाया

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / दिलीप शर्मा 

चौमूं (संस्कार न्यूज़) बाल विकास परियोजना गोविंदगढ़ द्वितीय के अधीनस्थ आंगनबाड़ी केंद्र रूपामालन की ढाणी पर पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत पोषण दिवस मनाया गया। जिसमें ढाणी की महिलाओं को स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधित जानकारी दी गई। 

सहज वार्तालाप के अनुसार प्रश्नोत्तरी की गई व हमारे देश के तिरंगे के अनुसार हमारी भोजन थाली होनी चाहिए, किस भोजन पदार्थ से हमारे शरीर को क्या लाभ मिलता है। हमारे शरीर के क्या कार्य है यह बताया गया | सफाई एवं स्वच्छता के बारे में बताया गया। 

महिला पर्यवेक्षक मधु दुबे द्वारा एवं प्रधानाध्यापिका उर्मिला वर्मा के द्वारा शिक्षा एवं बालिका शिक्षा के बारे में बताया गया। बेटी बचाओ एवं पढ़ाओ के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही कोरोना से बचाव हेतु जानकारी भी दी गई। कार्यकर्ता विमला सैनी परीक्षेत्र चौमूँ प्रथम की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया |   

कार्यक्रम में कार्यकर्ता विमला सैनी, संतोष यादव, रोशतां सैनी, ममता पाराशर, अंजू सैनी, सुनीता कुमावत, शीला टेलर, दीपा सैनी, सीमा सैनी, मंजू शर्मा, विद्या देवी, ममता चौधरी आदि मौजूद रही |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments