151 महिलाओं को मिला महिला गौरव अवार्ड

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं (संस्कार न्यूज़) 21वीं सदी में आज भी महिलाएं खुलकर नहीं जी पाती हैं | बहुत सी ऐसी संस्थाएं हैं जो महिला अधिकारों, महिला सुरक्षा और नारी सशक्तिकरण के कार्य करने का दंभ भरती हैं, लेकिन वास्तविक रूप से राजधानी जयपुर के चौमूं विधानसभा के राधास्वामी बाग स्थित विमेन वेलफेयर सोसाइटी सच्चे रूप में महिलाओं को सशक्त करने का कार्य कर रही है |

आज वीमेन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 151 नारी शक्ति का सम्मान हुआ | 8 मार्च को विश्व महिला दिवस पर विमेन वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में महिला गौरव अवॉर्ड सम्मान समारोह का आयोजन किया गया | जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में विपरीत परिस्थितियां होने के बावजूद मुकाम हासिल करने वाली महिलाओं को महिला गौरव अवार्ड देकर सम्मानित किया गया | सम्मान समारोह में चौमूं विधानसभा क्षेत्र की महिलाएं जिन्होंने मेडिकल, शिक्षा, राजनीति, पुलिस, बैंक, समाज सेवा आदि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है उन नारी शक्तियों  का सम्मान किया गया |

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि आज की नारी पुरुष के कदम से कदम मिलाकर चल रही है | सशक्त होकर अपनी अलग पहचान बना रही है, जो कि राष्ट्र निर्माण के लिए जरूरी है | ऐसे आयोजनों से महिलाओं में उत्साह का संचार होता है और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है |


सोसायटी अध्यक्ष जगविन्द्र कौर ने कहा कि हमारी सोसाइटी का मकसद ही महिला सशक्तिकरण है | महिलाओं के सशक्त होने पर ही परिवार, समाज और देश सशक्त होगा | आज की महिलाएं हर फील्ड में पुरुषों के बराबर खड़ी हैं | हमारी सोसाइटी कन्या भ्रूण हत्या ,घरेलू हिंसा, यौन हिंसा के खिलाफ हमेशा आवाज उठाती रहेगी | महिलाओं को आत्मनिर्भर और शिक्षित बनाने का पूरा प्रयास रहेगा |

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया | समारोह के विशिष्ट अतिथि चौमूं थानाधिकारी हेमराज सिंह गुर्जर, संतोष यादव समाजसेवी, पूनम नाथावत डायरेक्टर कुमकुम कत्थक अकैडमी भीलवाडा, मुकेश सिद्ध पार्षद ,राधिका सैनी पार्षद ,रमनदीप कौर सह संयोजक पंजाबी महासभा जयपुर ,डॉ.दीपिका बराला गायकोनोलोगिस्ट,दिनेश गौरा पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष ,कौशल तंवर, बीएल कुमावत, मुकेश चोपड़ा, एन आर गौरा , महाराज गजानंद और राजेश चोपड़ा रहे |

डॉ.दीपिका बराला ने सोसाइटी की महिला सदस्यों को बराला हॉस्पिटल में नि शुल्क मेडिकल परामर्श देने की घोषणा की | साथ ही मेडिसिन भी फ्री देने के प्रयास की बात कही |

समारोह में सोसाइटी के महिला मेंबर्स और गोल्डन बेल्स एकैडमी के स्टूडेंट्स ने मॉडलिंग, कत्थक और राजस्थानी लोकगीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया | मंच का प्रभावी संचालन श्याम कर्मवीर ने किया | कार्यक्रम की व्यवस्था हनी ,बबिता और सरोज ने की |स्टूडियो प्रेम डिज़िटल और सहजो डीजे का विशेष योगदान रहा |




हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments