जैकलीन फर्नांडिस हर महीने देती हैं Priyanka Chopra को इतने लाख रुपये का किराया

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

मुंबई (संस्कार न्यूज़) फैंस हमेशा से ही बॉलीवुड स्टार्स की लैविश लाइफस्टाइल के बारे में करीब से जानना चाहते हैं। स्टार्स की यही बात फैंस को उनकी ओर आकर्षित करती है। साथ ही फैंस हमेशा से जानना चाहते हैं कि उनके फैवरेट स्टार्स कैसे घर में रहते हैं। उनका घर अंदर से कैसा दिखता है। जिस घर में वह रहते हैं उसका किराया कितना है। इस तरह की कई और बातें हैं जो वो फैंस को उनकी तरफ खींचता है। वहीं ऐसा बहुत ही कम देखा गया है कि एक स्टार्स को दूसरे स्टार्स के घर रेंट पर रहना पड़े और इसके लिए उन्हें मोटा किराया भी चुकाना पड़े। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की |

जैकलीन फर्नांडिस बॉलीवुड सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा के घर पर बतौर किराएदार रह रही हैं। कुछ महीने पहले ही जैकलीन, प्रियंका के मुंबई वाले अपार्टमेंट 'कर्मयोग' रेंट पर लिया है। प्रियंका के हामी भरने के बाद ही जैकलीन उस आलीशान अपार्टमेंट में शिफ्ट हुईं हैं। लेकिन आपको बात दें कि इस आलीशान अपार्टमेंट में रहने के लिए जैकलीन, प्रियंका को लाखों रुपए चुकाती हैं। 

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, जैकलीन फर्नांडिस हर महीने प्रियंका चोपड़ा को 6.78 लाख रुपये किराया देती हैं। उस अपार्टमेंट की प्राइम लोकेशन और सुविधाओं की वजह से जैकलीन को इतना रेंट चुकाना पड़ रहा है। वहीं जैकलीन ने इस घर को​​ फिलहाल तीन साल के लिए रेंट पर लिया है। इस हिसाब से जैकलीन को तीन साल में प्रियंका को 2 करोड़, 44 लाख, 8 हजार रुपये बतौर रेंट देना होगा।

जैकलीन फर्नांडिस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों कई फिल्मी प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। जैकलीन जहां एक और सैफ अली खान संग 'भूत पुलिस' में नजर आने वाली हैं। तो वहीं रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' की भी शूटिंग में भी बिजी हैं। इन दिनों फिल्मों के अलावा वह अक्षय कुमार संग 'बच्चन पांडे' में भी नजर आने वाली हैं।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments