ये होता है रोजाना सेब खाने से...!!

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

लाइफस्टाइल (संस्कार न्यूज़) अक्सर आपने लोगों को यह कहते सुना होगा कि रोजाना एक सेब खाने वाले व्यक्ति को कभी डॉक्टर के पास नहीं जाना पड़ता है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि रोजाना सेब खाने वाले लोग किसी दूसरे ग्रह पर जीवन यापन करते हैं। इस बारे में उनका ऐसा मानना है कि सेब खाने वाले व्यक्ति कभी बीमार नहीं पड़ता है। ऐसा तब होता है जब कोई व्यक्ति दूसरे प्लानेट पर रहता है। जहां, वह हमेशा सेहतमंद रहता है। इससे पहले भी कई शोधों में यह खुलासा हो चुका है कि सेब सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। एक शोध में यह बताया गया है कि सेब खाने से स्मरण शक्ति बढ़ती है। इस शोध के अनुसार सेब में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो मस्तिष्क के लिए फायदेमंद होते हैं। इनसे अल्जाइमर का खतरा भी कम हो जाता है।

शोध की मानें तो सेब में फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। फाइटोन्यूट्रिएंट्स ऐसे प्राकृतिक तत्व होते हैं, जो सब्जियों, फलों, साबुत अनाजों और दालों में पाए जाते हैं। यह न्यूट्रिशंस के साथ मिलकर काम करते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। साथ ही स्मरण शक्ति को कम करने वाली बीमारियों के खतरे को कम करने में सहायक होते हैं। साथ ही यह न्यूरॉन्स को बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस प्रक्रिया को न्यूरोजेनेसिस कहा जाता है। न्यूरॉन्स एक उत्तेजनीय कोशिका है। इसका काम मस्तिष्क से सूचना का आदान प्रदान करना है। साथ ही यह शरीर के सभी हिस्सों में इलेक्ट्रॉनिक्स सिग्नल्स भेजते हैं। सेब के छिलके में quercetin और खाने वाले फल में dihydroxy benzoic acid (DHBA)पाए जाते हैं। इनसे न्यूरॉन्स उत्पन्न होते हैं। यह शोध चूहों पर किया गया है और शोध संतोषजनक रहा। सेब के सेवन से चूहों की स्मरण शक्ति बढ़ी है। इसके लिए स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए रोजाना एक सेब जरूर खाएं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments