कृषि कानूनों के विरोध में Rajasthan Congress की पदयात्रा, केंद्र सरकार पर बोला हमला

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार न्यूज़) केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर के अलग-अलग हिस्सों में किसान आंदोलन चल रहा है |इसी आंदोलन को समर्थन देने के लिए कांग्रेस पार्टी ने पैदल मार्च निकाला | सभी जिला मुख्यालयों पर पैदल मार्च के आह्वान के तहत राजधानी जयपुर में भी कांग्रेस के नेता सड़कों पर दिखे |

इस दौरान कभी ट्रैक्टर के जरिए तो कभी ऊंट पर सवार होकर कांग्रेस नेताओं ने किसानों के आंदोलन को मजबूत करने का संदेश दिया | कांग्रेस के पैदल मार्च में शामिल हुए नेताओं ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती तब तक किसानों के हक़ में वे इसी तरह आवाज़ बुलन्द करते रहेंगे | केंद्रीय कृषि कानूनों के साथ ही पेट्रोल-डीजल की बढ़ती दरों को लेकर भी कांग्रेस ने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया |


प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से सूरजपोल मंडी तक निकाले गए इस पैदल मार्च में जयपुर शहर के प्रमुख कांग्रेस नेताओं के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी शामिल हुए | पीसीसी से शुरू होकर तकरीबन साढ़े चार किलोमीटर तक चला यह मार्च चांदपोल बाज़ार, छोटी चौपड़, बड़ी चौपड़, रामगंज चौपड़ और सूरजपोल होते हुए गलता गेट तक पहुंचा | इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किसानों को हौसला बढ़ाने वाली बातें की |

क्या बोले परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास
कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष और प्रदेश के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास  ने कहा कि उनकी पार्टी लगातार किसानों के साथ खड़ी है | खाचरियावास ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार जनता की भावनाओं को नहीं समझ रही | उन्होंने कहा कि किसानों के हितों पर इस तरह का कुठाराघात आज से पहले कभी नहीं हुआ | खाचरियावास ने कहा कि अगर केंद्र सरकार किसानों के हित की बात नहीं समझती तो कांग्रेस पार्टी को तीनों कृषि कानूनों को वापस करा कर ही दम लेगी |

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
रैली में जयपुर शहर के विधायक अमीन काग़ज़ी और रफीक खान के साथ गंगा देवी भी शामिल हुई तो जमवारामगढ़ के विधायक गोपाल मीणा भी मौजूद रहे | जयपुर शहर के प्रभारी गोविन्द राम मेघवाल भी पूरी रैली के दौरान साथ चले | कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले दूसरे प्रत्याशी भी रैली के दौरान लगातार कदमताल करते हुए किसान आंदोलन की बात उठाते दिखे | उनका कहना था कि अब तक अपने काम की मार्केटिंग करने वाली मोदी सरकार केन्द्र के कृषि कानूनों पर चुप है |

कांग्रेस ने नेताओं ने कहा कि अब केन्द्र सरकार में ट्रस्ट डेफिसिट जैसी स्थिति आ गई है और लोगों का भरोसा खोने के बाद केन्द्र सरकार में नैतिक साहस नहीं बचा है | कांग्रेस विधायक रफीक खान और अमीन खान ने तो पेट्रोल-डीज़ल की दरों में बढ़ोतरी के साथ ही बढ़ती बेरोजगारी का मुद्दा भी उठाया |

चौमूं विधानसभा से पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी भी अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च में शामिल हुए | 


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.


Post a Comment

0 Comments