पेट में गैस बनने की असली वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

लाइफस्टाइल (संस्कार न्यूज़) उम्र चाहे छोटी हो या बड़ी पेट में गैस बनने की समस्या किसी को भी कभी भी परेशान कर सकती है। यूं तो पेट में गैस बनने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन बदलता लाइफस्टाइल और दवाओं का अधिक सेवन इसकी मुख्य वजह हो सकता है। आइए जानते हैं कौन से हैं वो कारण जो बनते हैं पेट में गैस बनने का कारण और क्या है इससे निजात पाने के घरेलू उपचार। 

पेट में गैस बनने के कारण- 
-अत्यधिक भोजन करना
-लंबे समय तक भूखे रहना
-तीखा या चटपटा भोजन करना
- ऐसे भोजन का सेवन जो पचने में कठि‍न हो
-भोजन ठीक तरह से चबाकर न खाने पर
-ज्यादा चिंता करना
- शराब पीना
- कुछ दवाओं के सेवन के कारण 

पेट में गैस होने पर नजर आते हैं ये लक्षण-
1. भूख न लगना
2. सांसों को बदबूदार होना 
3-पेट में सूजन रहना
4. उलटी, बदहज़मी, दस्त होना
5. पेट फूलना

पेट में गैस बनाने के लिए ये लक्षण भी हो सकते हैं जिम्मेदार-
-बैक्टीरिया-

पेट में अच्छे और खराब बैक्टीरिया का बैलेंस बिगड़ने पर गैस बन सकती है। कई बार ये असंतुलन किसी रोग के साइड इफ़ेक्ट की वजह से भी हो सकता है। इसके अलावा लहसुन, प्याज़, बीन्स जैसी सब्ज़ियां भी बैक्टीरिया के बैलेंस बिगाड़ने के लिए ज़िम्मेदार हो सकती हैं, इनका सेवन संभलकर करें।

डेयरी प्रोडक्ट्स- 
उम्र बढ़ने के साथ व्यक्ति की पाचन शक्ति भी कमजोर होने लगती है। ऐसे में दही छोड़कर दूध और दूध से बनी चीजें अच्छी तरह से व्यक्ति पचा नहीं पाता है। जो पेट में गैस बनती हैं।

कब्ज– कब्ज की दिक्कत होने पर बॉडी के टॉक्सिन्स शरीर से अच्छी तरह बाहर नहीं निकल पाते, जिसकी वजह से पेट में गैस बनने लगती है। इससे राहत पाने के लिए रोजाना दिन में 8-10 गिलास पानी पीएं। साथ ही भोजन में फाइबर की मात्रा बढा दें।

जल्दी-जल्दी खाना- कई बार जल्दी भोजन खत्म करने के चक्कर में व्यक्ति खाने को अच्छी तरह से चबाकर नहीं खाता है। जो बाद में पेट की गैस बनने की वजह बन जाता है। इस समस्या से बचने के लिए भोजन को आराम से चबा चबाकर खाएं। 

फास्ट फूड- आजकल बच्चों में भी गैस की प्रॉब्लम देखी जाती है। जिसकी मुख्य वजह बर्गर, पिज़्ज़ा, सैंडविच का अत्यधिक सेवन करना है। इन चीजों का अधिक सेवन करने से बच्चों की पाचन क्रिया पर काफी बुरा असर पड़ता है। जो बाद में गैस की समस्या के रूप में सामने आती है।

पेट की गैस से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय-
-नीबू के रस में 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर सुबह के वक्त खाली पेट पिएं।
- काली मिर्च का सेवन करने से हाजमे की समस्या दूर होती है।
-आप दूध में काली मिर्च मिलाकर भी पी सकते हैं।
- छाछ में काला नमक और अजवाइन मिलाकर पीने से भी गैस की समस्या में काफी लाभ मिलता है।
- दालचीनी को पानी मे उबालकर, ठंडा कर लें और सुबह खाली पेट पिएं। इसमें शहद मिलाकर पिया जा सकता है।
-लहसुन भी गैस की समस्या से निजात दिलाता है। लहसुन को जीरा, खड़ा धनिया के साथ उबालकर इसका काढ़ा पीने से काफी फादा मिलता है। इसे दिन में 2 बार पी सकते हैं।
-दिनभर में दो से तीन बार इलायची का सेवन पाचन क्रिया में सहायक होता है और गैस की समस्या नहीं होने देता।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments