पूर्व मंत्री ताम्बी की 86 वीं जयंती पर लिया जनसेवा का संकल्प

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / रामावतार शर्मा 

जयपुर (संस्कार न्यूज़) गांधीवादी नेता व पूर्व मंत्री रतन लाल ताम्बी की आज 86 वीं जयंती पर उनके स्थानीय मानसरोवर स्थित निवास पर राजस्थान किसान यूनियन, अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड,न्याय संघर्ष संगठन,राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद् सहित कई संगठनों ने राजनैतिक शुचिता, के आर्थिक व किसानों समाजिक उत्थान,नागरिक व मानवाधिकारों के प्रति जनजागरण,कमजोर एवं वंचितों के हक व न्याय की आवाज मुखरता से उठाने,अन्याय, अपराध व भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष, सरकारी प्रणाली में सुधार के लिए जवाबदेही कानून लागू करने,समाजोत्थान की सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व पंक्ति में खड़े अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सतर्कता व जनजागरण अभियान चलाने का संकल्प लिया | पैतृक गांव पंडेर में रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया |

कार्यक्रम की शुरुआत में राजेंद्र ताम्बी ( जहाजपुर) ने स्व. रतन लाल ताम्बी के राजनैतिक सफर की जानकारी देने के साथ सामाजिक सेवाओं में उनकी महत्ती भूमिका पर प्रकाश डाला। 

इस अवसर पर राजस्थान किसान यूनियन व राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार सारण ने अपने पिता व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दौलत राम सारण व स्व. ताम्बी के बीच जनसेवा व सैद्धांतिक राजनीति में संघर्षों के बावजूद अडिगता के कई उदहारण सामने रखते हुए, राजनैतिक व समाजसेवा के आदर्श मापदंड स्थापित करने वाले ऐसे व्यक्तित्वों की जीवनियां और उनके मिशन की जानकारी व आज की पीढ़ी को उस पथ पर अग्रसर करने के लिए प्रदेश भर में गोष्ठियां, नुक्कड़ सभाएं और विशाल सम्मलेन आदि संयुक्त संगठनों द्वारा नियमित किए जाने की कार्ययोजना बनाने व धरातलीय और ठोस कदम उठाने का संकल्प कराया।

न्याय संघर्ष संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक मेहता ने इस अवसर पर जानकारी दी कि उनके राजनैतिक जीवन की पौध स्व. ताम्बी ने जयपुर जिला परिषद् के कांग्रेस प्रभारी रहते हुए पंचायत समिति का टिकट देकर जनसेवा के मार्ग पर चलने की दिशा दिखाई और आज कई मामलों में किसानों व कमज़ोर लोगों के हक व न्याय की लड़ाई निरंतर जारी है।

राजस्थान किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष व समाजसेवी हाजी सईद अहमद खां ने सामाजिक समरसता और आज की युवा पीढ़ी को सही दिशा दिखाने पर जोर दिया।

न्याय संघर्ष संगठन के जिला अध्यक्ष सांवत सिंह शेखावत ने अपने जीवन में बदलाव व समाजसेवा के प्रति लगन हमारे आदर्श व प्रेरणा पुरुष स्व. ताम्बी की देन है।

इस अवसर पर कर्नल सी. बी. शर्मा,न्याय संघर्ष संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय डी.नागर, प्रदेश महासचिव अशोक शर्मा, प्रेस क्लब चौमू के पूर्व अध्यक्ष रामावतार शर्मा, वोटर्स ग्रुप इंटरनेशनल के रामावतार शर्मा, राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद् के उपाध्यक्ष रामकुमार मसीह, दिव्य भूषण शर्मा,अखिल भारतीय राजीव गांधी ब्रिगेड के अजमेर संभाग के पूर्व अध्यक्ष,सहकार दृष्टि के संपादक नवल किशोर शर्मा ने भी स्व. ताम्बी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार रखे।

जयंती समारोह में सुरेन्द्र सिंघल, राजेश गोयल, ईशान अरोड़ा, कुमारी दृष्टि, मजीद भाई सहित कई गणमान्य लोग व संगठनो के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

Post a Comment

0 Comments