नए कानून से किसानों को नई शक्ति मिली है- रामलाल शर्मा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !

संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं (संस्कार न्यूज़ ) भारतीय जनता पार्टी नगर एवं देहात चोमू के कार्यकर्ताओं के द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रुप में मनाया गया। साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के संबोधन को भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसान चौपाल लगाकर ग्राम पंचायत स्तर एवं शहर के वार्डो में सुना गया। जयपुर जिला देहात उत्तर जिला अध्यक्ष एवं विधायक रामलाल शर्मा ने ग्राम पंचायत सिंगोद खुर्द में आयोजित किसान चौपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की फोटो के सामने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भेंट की |


इस मौके पर विधायक शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए तीनों कृषि सुधार बिल किसानों के हित में है। केंद्र सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है और केंद्र सरकार किसान हित में किसी भी बातचीत के लिए तैयार है। विपक्षी दल किसानों को सरकार से बातचीत करने में दखल कर रहे हैं और किसानों को उकसाने का काम कर कृषि सुधारों पर असंख्यक झूठ फैला रहे हैं। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को संबोधन से पहले 9 हजार करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 18000 करोड रुपए ट्रांसफर किए।


इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री हीरालाल रावत, भाजपा जयपुर जिला (उत्तर) उपाध्यक्ष बजरंग सोनी, नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, भाजपा देहात मंडल गोविंदगढ़ अध्यक्ष साधुराम गुर्जर, भाजपा देहात कालाडेरा मंडल अध्यक्ष बनवारी शर्मा, भाजपा  बांसा मंडल अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, मुकेश दाधीच, प्रेम सिंह बनवासा, करण सिंह, सिंगोदखुर्द सरपंच त्रिलोक लोछिब, धोबलाई सरपंच रमेश शर्मा, फतेहपुरा सरपंच बाबूलाल गुर्जर, मोरीजा पूर्व सरपंच बलबीर शर्मा, पूर्व सरपंच सरदार जाखड़, किसान मोर्चा अध्यक्ष रामलाल चोपड़ा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन सैनी अमर सिंह, कजोड़ चोपड़ा, श्रवण सामोता, मांगूराम समोता, रामेश्वर जाखड़, भगवान सहाय चोपड़ा, दोलाराम चोपड़ा, मालीराम जाखड़, राकेश शर्मा, चेतन सैनी, मदन गोरा, संदीप शर्मा, कुंदन सिंह, प्रह्लाद टेलर, मुकेश जांगिड़ सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जगह जगह किसान चौपाल का आयोजन कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि भेंट की।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें|

" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9929701157.

Post a Comment

0 Comments