चौमू पहुंचने पर किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रिणवा का किया भव्य स्वागत

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !



मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !


संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी


चौमूं (संस्कार न्यूज़ ) भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल चौमूं के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रिणवा का चौमूं पहुंचने पर आर चन्द्राज रिसोर्ट के बाहर भव्य स्वागत किया गया।



चौमूं पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया तथा राजस्थान की शान साफा पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रिणवा ने सभी कार्यकर्ताओं को नए कृषि कानूनों के बारे में किसानों को जानकारी देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कृषि कानूनों को लेकर किसानों को भ्रमित कर रही है, किसानों के लिए ये कानून बहुत फायदेमंद है।



इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल सोनी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष आशीष दुसाद, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कालूराम जाट, विनायक शिक्षण संस्थान के निदेशक रामचंद्र चौधरी, भाजपा प्रदेश डिजिटल मीडिया प्रभारी डॉ जितेंद्र कुमावत, महामंत्री मोहन यादव, रामस्वरूप नासना, बलदेव टाक, उपाध्यक्ष महेश सेरावत, राजेश चौपड़ा, नगर मंत्री व निवर्तमान पार्षद धर्मेंद्र गवारिया, मदन गोरा, दौलत सिंह जाट, राम रतन मुनीम, दुलाराम यादव, मुक्ति लाल शर्मा, तेजपाल गोरा, युवा मोर्चा अध्यक्ष नंछुराम गोरा, रफीक नागौरी सहित काफी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे |




हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें|


" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |



विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 



अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512.







Post a Comment

0 Comments