भाजपा जयपुर देहात उत्तर जिले में मंडल प्रभारी नियुक्त

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !



मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !


संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी



चौमूं(संस्कार न्यूज़ )  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के निर्देशानुसार जयपुर देहात उत्तर जिले में मंडल प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। जिलाध्यक्ष व विधायक रामलाल शर्मा ने बताया कि आमेर विधानसभा के मानपुरा माचेडी मंडल में रामावतार अग्रवाल, अचरोल मंडल में गुड्डू सैनी, जालसू मंडल में आशीष दुसाद व रामपुरा मंडल में अर्जुन यादव को मंडल प्रभारी नियुक्त किया हैं।



जमवारामगढ़ विधानसभा के जमवारामगढ़ पूर्व मंडल में हरदेव यादव, जमवारामगढ़ पश्चिम मंडल में देवनारायण लटाला, जमवारामगढ़ उत्तर मंडल में सरदार मल सैनी व जमवारामगढ़ दक्षिण मंडल में प्रकाश शर्मा को मंडल प्रभारी नियुक्त किया हैं। चौमूं विधानसभा के चौमूं शहर मंडल में गोपाल भारद्वाज, कालाडेरा मंडल में दामोदर बागड़ा, बाँसा मंडल में कानाराम खोवाल व गोविंदगढ़ मंडल में राजवीर यादव को मंडल प्रभारी नियुक्त किया हैं। विराटनगर विधानसभा के विराट नगर शहर मंडल में बाबूलाल मीणा, प्रागपुरा मंडल में लीलाराम गुर्जर, पावटा मंडल में अशोक योगी, बाणगंगा मंडल में मनोज पंचोली व त्रिवेणी मंडल में कालूराम बड़बड़वाल को मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है।


कोटपूतली विधानसभा के कोटपूतली शहर मंडल में कैलाश ताखर, कोटपूतली पूर्व मंडल में बाबूलाल मीणा, कोटपूतली पश्चिम मंडल में एन एल स्वामी, कोटपूतली उत्तर मंडल में गणपत वर्मा व कोटपूतली दक्षिण मंडल में शंकर यादव को मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है। शाहपुरा विधानसभा के मनोहरपुर मंडल में मनोज शर्मा, शाहपुरा शहर मंडल में गिरिराज जांगिड़, शाहपुरा देहात मंडल में विक्रम सिंह तंवर, खेजरोली मंडल में गिरिराज शर्मा व अमरसर मंडल में अरविंद यादव को मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें|



" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |



विडियो देखने के लिए - https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 



अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.





 


Post a Comment

0 Comments